चलती ट्रेन में झपकी आने पर एक शख्स 60 फीट नीचे कोयल नदी में गिरा, जानिए फिर क्या हुआ
Updated on
28-09-2023 01:12 PM
डाल्टनगंजः दिल्ली से बोकारो जा रहे एक व्यक्ति को चलती एक्सप्रेस ट्रेन के दरवाजे के पास झपकी आ गई। ट्रेन में अचानक झपकी वो शख्स 60 फीट (18 मीटर) नीचे कोयल नदी में गिर गया, लेकिन चमत्कारिक रूप से बच गया। बताया गया है कि बारिश के मौसम में नदी में पानी रहने के कारण जैसे ही वो शख्स गिरा, जलस्तर पर्याप्त रहने के कारण उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आईं। बाद में वो मदद के लिए चिल्लाया और बचाव अभियान के बाद उसे सुरक्षित तरीके से निकाल लिया गया।
यात्रा के दौरान रात में ठीक से नहीं सो पाने के कारण झपकी आई
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोज करमाली जम्मूतवी-टाटा-संबलपुर एक्सप्रेस के एक सामान्य श्रेणी के बोगी में दरवाजे के पास बैठा था। रात भर की यात्रा के दौरान सीट नहीं मिलने के कारण वो ठीक से सो नहीं पाया था। सुबह में कुछ क्षण तेज हवा के झोंके में अचानक उसे झपकी आ गई। लेकिन उसने अपनी आंखें खोली तो खुद को पानी में पाया। बोगी की खड़खड़ाहट, ट्रेन और सभी यात्री गायब हो चुके थे।
नदी में जलस्तर रहने के कारण बच गई जान
रेल अधिकारियों ने बताया कि यात्री की लापरवाही के कारण एक बड़ा हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में सुखद बात ये रही कि 60 फीट की ऊंचाई से गिरने के बावजूद उसकी जान बच गई। यह हादसा भी उस स्थान पर हुआ, जहां नदी में पर्याप्त जलस्तर मौजूद था। यदि किसी पत्थरीले या जंगल-झाड़ के इलाके में यह हादसा होता, तो यात्री की मुश्किलें बढ़ सकती थी। बाद में रेल यात्री दूसरी ट्रेन से अपने घर के लिए रवाना हुआ।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…