Select Date:

दिवाली पर एक शख्स ने मृणाल संग बनाया एडिटेड वीडियो:एक्ट्रेस पहले भड़कीं, फिर कसा तंज

Updated on 02-11-2024 04:53 PM

हाल ही में दिवाली के मौके पर इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स मृणाल ठाकुर के साथ दिवाली मनाते हुए नजर आया। हालांकि, यह वीडियो एडिटेड था, जिस पर पहले तो एक्ट्रेस भड़कीं और कमेंट करते हुए उस व्यक्ति की फटकार लगाई थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद मृणाल ने अपना कमेंट डिलीट कर दिया और फिर मजाकिया अंदाज में तंज कसा।

मृणाल ठाकुर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'चलो, मैंने किसी के साथ तो दिवाली मनाई। लेकिन जब मैंने देखा कि इन्होने और एक्ट्रेसेस के साथ भी वीडियो एडिट किए हैं, तो मेरा दिल ही टूट गया। खैर, कोई बात नहीं... आशा है कि आप एक दिन सच में बड़ी फिल्में एडिट करेंगे! शुभकामनाएं, शुभ दिवाली।

बता दें, एक शख्स ने दिवाली के मौके पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ अपनी एडिटेड वीडियो शेयर की। इसके कैप्शन में लिखा, 'दिवाली फोटो एडिटिंग। बॉलीवुड एक्ट्रेस फोटोशूट...'"। इस पर मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा था, ‘भाई क्यों झूठी तसल्ली दे रहे हैं, आप अपने आप को? आपको लगता है कि आप ये जो कर रहे हैं ये कूल हैं? जी नहीं!'।

मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्में 

मृणाल ठाकुर को हाल ही में विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'फैमिली स्टार' में देखा गया था। हालांकि, फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं की। इसके अलावा नाग अश्विन की स्टार-स्टडेड फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' में भी मृणाल का कैमियो था। वहीं, अब मृणाल जल्द ही 'पूजा मेरी जान', 'विश्वंबर' के साथ ही 'सन ऑफ सरदार 2' में नजर आएंगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.