एक वीडियो कॉल और करीना कपूर-आमिर खान बनने की कोशिश... 'इडियट' डॉक्टर और झाड़ूवाली ने कर डाला कांड
Updated on
01-12-2023 12:56 PM
पटना: बिहार की राजधानी पटना की एक डॉक्टर को थ्री इडियट सिनेमा की तरह करीना कपूर बनने का शौक चढ़ गया। उसने अपनी झाड़ू वाली को आमिर खान बनाने की सोच कर काम पर लगा दिया। लेकिन यहीं उसने एक बड़ा कांड कर दिया। एक ऐसा कांड जिसने एक नवजात बच्चे की की जान ही ले ली। पूरा मामला दानापुर थाना क्षेत्र के गोला रोड के एक निजी नर्सिंग होम से जुड़ा है। यहां लापरवाही से एक नवजात की जन्म के बाद मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक यहां की डॉक्टर ने घर में बैठकर मोबाइल वीडियो कॉल से झाडू लगानेवाली के सहारे डिलीवरी कराई थी। डॉक्टर और झाड़ू लगानेवाली की लापरवाही की वजह से ही बच्चे के जन्म के बाद जान चली गई।
करीना कपूर बनने चली थी डॉक्टर
आरोप है कि बच्चे की नाभी काटने में लापरवाही की वजह से नवजात की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने नर्सिंग होम में हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस को भी खबर की गई और इसके बाद नर्सिंग होम के 3 स्टाफ को गिरफतार कर लिया गया। बताया जाता है हर्षित पॉली क्लिनिक में तरकरिया बाजार के रहने वाले रविशंकर की पत्नी जूली कुमारी को लाया गया था। गुरुवार के दिन लेबर पेन होने के कारण वो हर्षित पॉली क्लिनिक में भर्ती हुई। क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता ने एक मोटी रकम लेने के बाद उसे अपने क्लिनिक में भर्ती कर लिया। भारती के तुरंत बाद कंचन लता जूली को अपने अस्पताल में साफ सफाई करने वाली एक दाई के हवाले कर के कहीं चली गई।
झाड़ूवाली से करवाई डिलिवरी
डॉक्टर के तुरंत जाने के बाद उसे महिला को तेज लेबर पेन हुआ और उसने नॉर्मल डिलीवरी से एक नवजात शिशु को जन्म दिया। जब नवजात शिशु जन्म ले रहा था, उसी वक्त अस्पताल में साफ सफाई करने वाले एक महिला के साथ एक नर्सिंग होम के स्टाफ मौजूद थे। उन्होंने तत्काल इस बात की जानकारी क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता को दी। सूचना मिलते ही डॉक्टर कंचन लता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने क्लिनिक में काम कर रही साफ सफाई वाली सुनीता और स्टाफ को बतलाने लगी कि बच्चा कैसे जन्म लेगा और कैसे बच्चे की नाभि से जुड़ी नली को काटना है।
चली गई नवजात की जान
सही जानकारी और अनुभव नहीं रहने के वजह से क्लिनिक में काम कर रहे स्टाफ और झाड़ूवाली सुनीता ने बच्चे की नाभि की जगह गलती नली काट दी। इसके बाद बच्चे ने तड़पना शुरू कर दिया और कुछ ही मिनट बाद बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। नवजात मृतक के परिजनों ने बताया कि हर्ष पॉली क्लिनिक की डॉक्टर कंचन लता केवल पैसे लेने के लिए गुरुवार की दोपहर क्लिनिक में आई थी। इसके बाद उसने वो किया जिसकी उम्मीद नहीं थी। दानापुर पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…