झारखंड के चतरा में प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, आठ गिरफ्तार
Updated on
23-08-2023 01:13 PM
चतरा: जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के सलैया गांव में प्रेमिका से मिलने गए कुंदन कुमार को लड़की के घरवालों और गांव के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। प्रेमिका से मुलाकात में उसकी मदद कर रही गोली देवी नामक महिला को भी लोगों ने बुरी तरह पीटा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। बताया गया कि कुंदन कुमार का गांव की एक नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 20 अगस्त की शाम वह गांव की एक महिला गोली देवी की मदद से उससे मिलने की कोशिश कर रहा था तभी लड़की के घरवालों और गांव के कई लोगों ने दोनों को पकड़ा और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की पीट-पीट कर हत्या
दोनों को इलाज के लिए हंटरगंज स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां कुंदन ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से जख्मी महिला गोली देवी को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्टिव हुई। जांच में पूरे मामले का खुलासा हो गया। इसके बाद गांव के श्रवण कुमार, रंजीत भुईयां, कांग्रेस भुईयां, रंजू देवी, सविता देवी, शोभा देवी, सोमरी देवी और कमलेश भुईयां को गिरफ्तार किया गया है। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई। एसआईटी में उनके अलावा हंटरगंज पुलिस निरीक्षक प्रमोद पांडेय व थाना प्रभारी सनोज चौधरी शामिल थे। जांच-पड़ताल के दौरान एसआइटी ने पिटाई के लिए इस्तेमाल किए गए तीन डंडे, दो मोटरसाइकिल, एक गमछा और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…