आमिर खान ने की थी ऐसी डिमांड कि महेश भट्ट को छोड़नी पड़ी 'गुलाम', फिल्ममेकर ने 26 साल बाद किया खुलासा
Updated on
27-07-2024 01:44 PM
फिल्ममेकर महेश भट्ट की जिंदगी में एक ऐसा भी वक्त आया था, जब उन्हें लगा कि वह फिल्में डायरेक्ट करके तंग आ चुके हैं। उन्हें लगने लगा था कि फिल्में इतनी बड़ी चीज नहीं है कि जिसके लिए वह अपनी पूरी जिंदगी दांव पर लगा दें। महेश भट्ट ने यह बात हाल ही एक इंटरव्यू में बताई और साथ ही खुलासा किया कि आमिर खान की एक डिमांड सुनकर उन्होंने फिल्म 'गुलाम' छोड़ दी थी। आमिर खान स्टारर इस फिल्म को पहले महेश भट्ट डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन जब उन्होंने फिल्म छोड़ दी तो फिर विक्रम भट्ट ने कमान संभाली थी।
'गुलाम' साल 1998 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर में Aamir Khan के ऑपोजिट रानी मुखर्जी थीं और फिल्म सुपरहिट रही थी। महेश भट्ट ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को दिए इंटरव्य में बताया कि आमिर ने उनसे पूछा था कि क्या वह 'गुलाम' को बनाने के लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर सकते हैं। लेकिन Mahesh Bhatt ने इनकार कर दिया। महेश भट्ट ने बताया, 'मैंने इस फिल्म को छोड़ने का फैसला किया। मैंने नहीं सोचा था कि फिल्में मेरे लिए इतनी मायने रखती हैं कि मैं अपनी पूरी जिंदगी इसके लिए समर्पित कर दूं। मेरे लिए इसका कोई खास मतलब नहीं है और अगर मैं ऐसे ही कहता हूं तो यह झूठ होगा।' महेश भट्ट का यह जवाब सुनकर आमिर खान हैरान रह गए थे। महेश भट्ट ने आगे बताया, 'मैंने उनसे कहा कि अगर कोई है, जो इसके लिए अपनी पूरी जिंदगी समर्पित कर सकता है, तो वह विक्रम भट्ट हैं। जब मैंने 'गुलाम' देखी, तो मैंने स्टेज पर अनाउंस किया कि उन्होंने मुझसे बेहतर फिल्म बनाई है। यह एक गुरु की जीत है कि वह एक बुझी हुई मोमबत्ती को अपनी लौ दे सकता है, लेकिन जब लौ एक उज्ज्वल सूरज बन जाती है, तो आप उसमें आनंद लेते हैं, यह अद्भुत है।'
महेश भट्ट ने डायरेक्ट कीं ये फिल्में
महेश भट्ट ने अपने करियर में कई हिट फिल्में डायरेक्ट कीं, जिनमें 'आशिकी', 'दिल है कि मानता नहीं', 'जख्म', 'सड़क', 'अर्थ', 'सारांश' और 'डैडी' जैसी फिल्में शामिल हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…