आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान में हुआ है 'कॉन्ट्रैक्ट', एकसाथ फिल्म में करेंगे काम, 6 महीने पहले हुई बात
Updated on
07-12-2024 01:23 PM
बॉलीवुड में स्टार चाहें कितने भी हों, सुपरस्टार तो तीन ही हैं! शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान। तीनों खान की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। तीनों को इंडस्ट्री में आए तीन दशक से अधिक का वक्त हो चुका है। लेकिन एक हसरत आज भी हर किसी के दिल में है। ये चाहत है तीनों खान को एकसाथ एक ही फिल्म में पर्दे पर देखने की। अब 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान ने इसको लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। एक्टर ने बताया है कि शाहरुख, सलमान और उनके बीच 'एक कॉन्ट्रैक्ट' हुआ है, जिसमें तीनों ने एक फिल्म में साथ काम करने पर मुहर लगाई है। लेकिन समस्या ये है कि अभी तक इस धमाकेदार तिकड़ी के लायक कोई 'सही स्क्रिप्ट' नहीं मिली है।
'रेड सी फिल्म फेस्टिवल' में बोलते हुए आमिर ने बताया कि उनकी शाहरुख और सलामन से लगभग छह महीने पहले एकसाथ एक फिल्म में काम करने को लेकर बातचीत हुई है। आमिर ने कहा, 'लगभग छह महीने पहले, शाहरुख, सलमान और मैं एकसाथ थे। हमने इस बारे में बात की थी। असल में, मैं ही वह इंसान था जिसने इस मुद्दे को उठाया था। मैंने शाहरुख और सलमान से कहा कि अगर हम तीनों एकसाथ फिल्म नहीं करते हैं तो यह वाकई में दुखद होगा।'
आमिर बोले- हमें सही स्क्रिप्ट का इंतजार
आमिर ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि सलमान और शाहरुख दोनों ही इस विचार से सहमत थे और उन्होंने कहा कि हमें एकसाथ एक फिल्म करनी चाहिए। हम तीनों एकसाथ। इसलिए उम्मीद है कि यह जल्द ही होगा। लेकिन इसके लिए सही तरह की कहानी की जरूरत होगी, इसलिए हमें सही स्क्रिप्ट का इंतजार करना होगा, लेकिन हम तीनों इसके लिए एक्साइटेड हैं।'
आमिर ने पहले भी जताई थी एकसाथ काम करने की इच्छा
वैसे, यह पहली बार नहीं है जब आमिर ने शाहरुख और सलमान के साथ फिल्म को लेकर बात की है। इससे पहले 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के एक एपिसोड में भी आमिर ने एक दर्शक के सवाल का जवाब दिया था, जिसमें तीनों सुपरस्टार्स के एकसाथ फिल्म करने की चाहत बयान की थी। उन्होंने तब कहा था, 'आपकी और मेरी सोच बिल्कुल एक जैसी है। मैं हाल ही में शाहरुख और सलमान से मिला और उनसे कहा कि हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में इतने साल से हैं और ये दर्शकों के लिए काफी गलत हो जाएगा कि करियर में हम साथ में एक फिल्म भी ना करें।'
स्क्रिप्ट ही नहीं, ऐसी फिल्म के लिए मेगा बजट भी चाहिए
बहरहाल, आमिर जो कह रहे हैं, यदि वह वाकई होता है, तो यह करोड़ों फैंस के लिए किसी सपने के सच होने जैसा होगा। और यह जायज भी है कि ऐसी फिल्म बनाने के लिए जबरदस्त स्क्रिप्ट होनी चाहिए, क्योंकि तीनों का कद इतना बड़ा है कि कहानी में तीनों को महत्व देना होगा। साथ ही इसके लिए बड़े बजट की भी जरूरत होगी। हम यही उम्मीद कर सकते हैं कि इस मेगा बजट फिल्म को लेकर जल्द ऐलान हो। वो अंग्रेजी में कहते हैं ना- फिंगर्स क्रॉस्ड।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…