Select Date:

राजकुमार हीरानी संग बायोपिक में काम करेंगे आमिर खान, एक साथ 5 फिल्मों का करेंगे ऐलान!

Updated on 06-07-2023 08:31 PM
आमिर खान ने 2016 में फिल्म 'दंगल' से तहलका मचा दिया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। लेकिन तब से लेकर अब तक आमिर 'दंगल' जैसी सफलता नहीं दोहरा पाए हैं। आमिर खान बड़े इरादों के साथ 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' लेकर आए थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इस कदर पिटी कि एक्टर ने एक्टिंग से दूरी बना ली। इससे पहले भी जो दो-तीन फिल्में आईं, उनका भी बुरा हश्र हुआ। ऐसे में अब आमिर खान फिल्मों के सिलेक्शन को लेकर बेहद सजग हो गए हैं। खबर है कि आमिर ने अब एक बार फिर '3 इडियट्स' और 'पीके' के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी के साथ हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों एक बायोपिक पर साथ काम करेंगे।

'पिंकविला' की रिपोर्ट के मुताबिक, Rajkumar Hirani ने हाल ही Aamir Khan को एक बायोपिक की स्क्रिप्ट सुनाई, जो एक्टर को बेहद पसंद आई है। राजकुमार हीरानी अभी Shah Rukh Khan के साथ 'डंकी' कर रहे हैं। इसके बाद वह आमिर के साथ बायोपिक की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। आमिर खान ने राजकुमार हीरानी की इस फिल्म में दिलचस्पी दिखाई है।

नरेशन सुनकर खुश हुए आमिर खान

राजकुमार हीरानी और आमिर ने 10 साल पहले 'पीके' में साथ काम किया था। दोनों एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं। उन्होंने '3 इडियट्स' में भी साथ काम किया था। तभी से राजकुमार हीरानी और आमिर साथ काम करने के लिए बेताब थे। अब जब मौका मिला है तो आमिर की खुशी का ठिकाना नहीं है। हो सकता है कि इस फिल्म के जरिए आमिर एक बार फिर एक्टर के तौर पर सफल वापसी कर सकें।

आमिर करेंगे चार फिल्मों की अनाउंसमेंट

आमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद से एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। बतौर एक्टर उन्होंने अब तक एक भी फिल्म अनाउंस नहीं की है। पर आमिर फिल्म प्रोडक्शन का काम जरूर देख रहे हैं। वहीं, 'इंडिया हैराल्ड' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान बतौर प्रोड्यूसर चार फिल्में अनाउंस करने वाले हैं। आमिर एक स्पेनिश फिल्म का हिंदी रीमेक बना रहे हैं, जिसमें फरहान अख्तर हीरो हैं। इसके अलावा वह मलयालम फिल्म 'जय जय जय हे' का हिंदी रीमेक भी बना रहे हैं। इसमें फातिमा सना शेख लीड रोल में हैं।

हो सकता है आमिर खान का कैमियो

वहीं फिल्म 'प्रीतम प्यारे' भी है, जिसे सुनील पांडे डायरेक्ट कर रहे हैं, और आमिर खान प्रोड्यूसर हैं। इस फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। चौथी फिल्म जिसे आमिर प्रोड्यूस कर रहे हैं, उसका कनेक्शन एक्स-वाइफ किरण राव से है। इसे किरण राव डायरेक्ट करेंगी। इनमें से एकाध फिल्म में आमिर का कैमियो होने की भी चर्चा है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.