आमिर खान की Ex बीवियों ने मनाई ईद, किरण राव और रीना दत्ता की सेल्फी वायरल, दामाद नुपूर और आइरा की सास भी दिखीं
Updated on
01-04-2025 01:56 PM
फिल्ममेकर किरण राव ने एक्स हसबैंड आमिर खान की फैमिली संग ईद सेलिब्रेशन की कई सारी फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने अपनी सौतन और आमिर की पहली बीवी रीना दत्ता के साथ एक सेल्फी भी पोस्ट की है, जो वायरल हो रही है। बेटा आजाद, बेटी आइरा और दामाद नुपूर शिखरे भी नजर आए। हालांकि, आमिर इन तस्वीरों में कहीं नहीं दिखें।
Kiran Rao ने ईद के जश्न की फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'अम्मी के यहां ईद - जो सबसे अच्छी और सबसे खूबसूरत होस्ट हैं - परिवार, दोस्तों के साथ एक सेलिब्रेशन है और हमेशा सबसे अच्छी दावत होती है! हम आशा करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि ये साल हम सभी के लिए शांति और खुशी लेकर आए…।'
किरण राव ने इंस्टाग्राम पर शेयर की कई सारी फोटोज
किरण ने आमिर खान की मां जीनत हुसैन की पहली फोटो शेयर की है, जिनके घर पर ईद मनाई गई। आमिर की दोनों बहनें आईं। आमिर की बेटी आइरा, उनके पति नुपूर और सासू मां भी दिखीं।
आमिर की नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट
आमिर ने अपने जन्मदिन पर गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के बारे में खुलासा किया था। वो शादी करेंगे या नहीं, इस बारे में साफ नहीं है, लेकिन दोनों कई दिनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। गौरी एक बच्चे की मां भी हैं।
आमिर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर को Sitaare Zameen Par में देखा जाएगा। वो इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। वो तमिल फिल्म 'कूली' में कैमियो कर सकते हैं। वो Lahore 1947 को प्रोड्यूस कर रहे हैं।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…