आरती सिंह ने वैलेंटाइन डे पर दिखाई होने वाले पति की झलक, आमिर बोले- साइड प्रोफाइल अजय देवगन
Updated on
14-02-2024 02:06 PM
टीवी एक्ट्रेस और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट रहीं आरती सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं। वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। आज 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर उन्होंने होने वाले पतिदेव की झलक फैंस के साथ शेयर की है। उनके पोस्ट पर बिपाशा बसु से लेकर तमाम जानी-मानी हस्तियों ने प्यार बरसाया है।
Aarti Singh ने वैलेंटाइन डे के मौके पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया। इसमें वो अपने होने वाले पति की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। दोनों बर्फीली वादियों में हैं। कुछ दिनों पहले आरती वेकेशन पर कश्मीर गई थीं।
आरती का प्यार भरा कैप्शन
38 साल की आरती ने पोस्ट शेयर करते हुए बैकग्राउंड में रोमांटिक गाना लगाया है, 'जिसका मुझे था इंतजार...।' उन्होंने कैप्शन में भी यही लिखा है।
बिपाशा बसु ने किया रिएक्ट
एक्ट्रेस के पोस्ट पर बिपाशा बसु ने लिखा, 'सो क्यूट।' आमिर अली ने कॉमेंट किया, 'साइड प्रोफाइल अजय देवगन...'। इनके अलावा आशका गोराडिया, सृष्टि रोड़े सहित कई सिलेब्स ने प्यार लुटाया है।
मामा को देंगी पहला वेडिंग कार्ड
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की कोल्ड वॉर के बारे में तो जगजाहिर है। इनकी आपस में बनती नहीं है और दोनों मीडिया में एक-दूसरे के खिलाफ काफी-कुछ कह चुके हैं। इसके बावजूद आरती अपने मामा को शादी का पहला कार्ड देंगी।
मुंबई में ही होगी शादी!
आरती ने बताया था कि वो मुंबई में ही शादी करना चाहती हैं। डेस्टिनेशन वेडिंग नहीं होगी। शादी की डेट भी उसी हिसाब से तय हो जाएगी कि मुंबई में वो लोकेशन कब खाली है, जहां वो ब्याह रचाया चाहती हैं।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…