Select Date:

आरती सिंह ने अपनी संगीत सेरिमनी में लूट ली पूरी महफिल, अपने ही कपड़ों में बुरी तरह उलझी दिखीं कश्मीरा शाह

Updated on 24-04-2024 02:08 PM
'द कपिल शर्मा शो' के कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह की प्री वेडिंग फंक्शन की ढेरों झलकियां सामने आ रही हैं। बीती रात मंगलवार को आरती की संगीत सेरिमनी का आयोजन किया गया, जिसमें होनेवाली दुल्हन ने अपने डांस परफॉर्मेंस से वहां मौजूद लोगों का तो दिल जीता ही, अब सोशल मीडिया पर भी वीडियोज़ सबको खूब पसंद आ रहे हैं। वहीं आरती के डांस के साथ-साथ उनकी भाभी यानी कृष्णा अभिषेक की वाइफ कश्मीरा शाह का भी एक वीडियो इंटरनेट पर खूब छाया है जिसमें वह कैमरे के सामने होनेवाले दूल्हा-दुल्हन के साथ पोज देने स्टेज पर पहुंचती हैं, लेकिन वहां कुछ गड़बड़ हो जाता है।

आरती सिंह मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान से 25 अप्रैल, 2024 को यानी गुरुवार के दिन शादी रचाने जा रही हैं। इस वक्त दोनों अपने प्री वेडिंग फंक्शन को खूब इंजॉय कर रहे हैं। बीती रात के फंक्शन के जो वीडियो आए हैं उनमें आरती सिंह ने अपने शानदार डांस से माहौल बना दिया। इस मौके पर स्क्रीन पर फैमिली और दोस्तों की कुछ पुरानी तस्वीरें दिखाई गईं, जिसे देखकर आरती इमोशनल होती दिखीं। इसके बाद गाने पर आरती ने खूब झूमकर डांस किया।

खाट पर बैठे हुए डांस परफॉर्मेंस देती दिखीं आरती सिंह

वहीं एक दूसरे गाने पर आरती सिंह खाट पर बैठकर डांस करती दिख रही हैं और पालकी की तरह उन्हें लोग उठाकर मंच पर झूमते दिखे। लोगों को ये वीडियोज़ सोशल मीडिया पर खूब पसंद आ रहे हैं और सभी उन्हें शादी की बधाइयां दे रहे हैं।

भाभी कश्मीरा शाह के कपड़ों ने दिया कैमरे के सामने धोखा

संगीत सेरिमनी के मौके पर आरती की भाभी कश्मीरा शाह काफी ग्लैमरस अंदाज में दिखीं। दूल्हा और दुल्हन के साथ पोज़ देने के लिए वह स्टेज पर पहुंचीं जरूर लेकिन उनके आउटफिट के साथ कुछ ऐसी दिक्कत हो गई कि वह कैमरे के सामने परेशान हो उठीं। कश्मीरा अपने कपड़ों को संभालने में इस तरह व्यस्त दिख रहीं कि दूल्हा उनके साथ पोज़ देने के लिए इंतजार करते दिखे। अब यूजर्स तरह-तरह के कॉमेंट करते दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.