अभिषेक और मनीषा ने जद हदीद-जिया शंकर के रिश्ते पर उठाई उंगली, 'बाप-बेटी जैसा नहीं लग रहा'
Updated on
03-07-2023 08:04 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ये शो सिर्फ 6 हफ्तों का ही है। इसमें अभिषेक मल्हान, पूजा भट्ट, मनीषा रानी, सायरस ब्रोचा, फलक नाज, अविनाश सचदेव, जद हदीद, जिया शंकर, बेबीका ध्रुवे जैसे कंटेस्टेंट्स हैं। शो के दो वीकेंड का वार हो चुके हैं। अब तक चार कंटेस्टेंट्स (पुनीत सुपरस्टार, पलक पुरसवानी, आलिया सिद्दीकी और आकांक्षा पुरी) बेघर हो चुके हैं। इस घर में हर दिन नए रिश्ते बनते और पुराने रिलेशन बिगड़ते नजर आते हैं। राशन से लेकर टास्क तक में सभी सदस्य आपस में भिड़ते नजर आते हैं। अब अभिषेक मल्हान और मनीषा रानी ने जद हदीद और जिया शंकर को कुछ ऐसा कहा है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
Bigg Boss OTT 2 के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो Akanksha Puri का एविक्शन होता है। वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने घरवालों को बताया था कि सब के सब 'दोगले' हैं। यानी एक-दूसरे के सामने अच्छे बनते हैं, लेकिन पीठ पीछे बुराई करते नजर आते हैं। सबसे ज्यादा क्लास अविनाश सचदेव और फलक नाज की लगी। गंदी तरह से बर्ताव करने के लिए सलमान ने बेबीका ध्रुवे को भी झिड़का।
जद और जिया की क्लोजनेस पर उठे सवाल
इसी एपिसोड में Abhishek Malhan और मनीषा रानी को आपस में बात करते हुए सुना गया। दोनों किचन एरिया में जद हदीद और जिया शंकर की क्लोजनेस को लेकर बात कर रहे थे। मालूम हो कि वीकेंड का वार में सलमान ने जद की भी जमकर क्लास लगाई। उन्होंने बहस में बेबीका को अपना पुट्ठ दिखा दिया था, जिस पर सलमान बहुत भड़के।
'बेटी वाला फीलिंग नहीं हो सकता'
खैर। अभिषेक ने इनडायरेक्टली जद को लेकर मनीषा से बात करते हुए जिया के साथ रिश्ते पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'मुझे यहीं कहता था कि मेरी बेटी जैसी है, डॉटर-डॉटर कहता था पहले।' फिर मनीषा जवाब में कहती हैं, 'देखो, जो हाव-भाव मैं अपने सामने देख रही हूं, वो बेटी वाली फीलिंग नहीं हो सकता है। अब हम ये तो नहीं कह सकते कि ये प्यार है, लेकिन देखिये ये एक-दूसरे के करीब जरूर हैं। खैर, ये निर्भर करता है कि ये दोस्ती है या बेस्ट फ्रेंड है या जो भी हो... उसने उसे अपनी बेटी कहा क्योंकि जिया ने खुद मुझे इस बारे में बताया था। जिया ने कहा कि जद ने उनसे बहुत बड़ी बात कही और वो उन्हें उसी तरह सोचते हैं और प्यार करते हैं, जैसे जद अपनी बेटी से करते हैं। और ऐसा लगता है कि जद ने उससे यही कहा था।'
अभिषेक को आई हंसी
मनीषा की बातें सुनकर अभिषेक हंसने लगते हैं और आगे कहते हैं, 'कौन क्या कर रहा है पता नहीं।' उधर, जद और जिया बाथरूम एरिया में होते हैं और सोने की तैयारी कर रहे होते हैं।
इमोशनल हुईं मनीषा
इसी एपिसोड में मनीषा रानी अपने घरवालों को याद करके इमोशनल हो जाती हैं। अब्दु रोजिक उन्हें समझाते हैं और बताते हैं कि वो इस फीलिंग्स को समझते हैं। वो भी 6 महीने तक अपने घर से दूर थे। आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर हर दिन रात 9 बजे फ्री में देख सकते हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…