अभिषेक बच्चन ने शादी पर रणबीर कपूर और कार्तिक को दी थी ये सलाह, ऐश्वर्या से तलाक की खबरों के बीच वीडियो वायरल
Updated on
26-07-2024 01:58 PM
अभिषेक बच्चन इस वक्त अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। ऐश्वर्या राय से उनके रिश्ते खराब होने की बातें चल रही हैं। अंबानी शादी में दोनों का अलग-अलग पहुंचना, हर किसी को खल गया। मन में तमाम सवाल आने लगे कि क्या ये तलाक ले रहे हैं। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें वह शादी पर सलाह देते दिख रहे हैं।
अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय से साल 2007 में शादी की थी। इन्हें एक बेटी हुई, जिसका नाम आराध्या बच्चन है। वह अक्सर अपनी मां के साथ ही रहती हैं। अब इस वायरल वीडियो में अभिषेक से रणबीर कपूर को शादी के बारे में सलाह देने के लिए कहा गया। अमिताभ बच्चन के लाडले ने एकदम सीधा जवाब दिया, 'उसे सलाह की जरूरत नहीं है। देखिए, उसने शादी करने का फैसला किया। उसने आलिया से शादी की क्योंकि वह एक-दूसरे से प्यार करते हैं। और ये चीज ही सबसे ज्यादा मायने रखती है। एक-दूसरे से प्यार करें। एक-दूसरे का सम्मान करें। यही मायने रखता है।'
कार्तिक आर्यन को अभिषेक बच्चन ने दी सलाह
रणबीर कपूर ने अभिषेक को बीच में रोकते हुए, मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें कार्तिक आर्यन को भी शादी की सलाह देनी चाहिए। तो इस पर कार्तिक ने कहा, 'वह तो बोल रहे थे कि शादी ही मत करो।' ये सुनते ही तीनों हंस पड़े। इसके बाद अभिषेक ने कार्तिक की बात पर कहा, 'हम वाकई भाई-भाई हैं। हम अपना खुद ख्याल रखते हैं।'
अभिषेक बच्चन, रणबीर कपूर और कार्तिक आर्यन की फिल्म
अभिषेक बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'किंग' में शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ दिखाई देंगे। इसमें ये विलेन के रोल में होंगे। वहीं, रणबीर कपूर 'रामायण' में राम की भूमिका में होगे। 'एनिमल 2' में भी ये दिखाई देंगे। वहीं कार्तिक आर्यन 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें वह विद्या बालन और माधुरी दीक्षित के साथ दिखाई देंगे। इसमें तृप्ति डिमरी होंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…