अभिषेक बच्चन का थुलथुले पेट और फ्रैक्चर्ड हाथ के साथ सामने आया नया लुक, I Want To Talk में एक्टर का हुआ ऐसा हाल
Updated on
25-10-2024 12:55 PM
अभिषेक बच्चन ने जहां पिता अमिताभ बच्चन के साथ मुंबई में 10 फ्लैट खरीद लिए हैं मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये ये प्रॉपर्टीज खरीदी हैं। इन सबके बीच अभिषेक ने अपकमिंग फिल्म 'आई वॉन्ट टू टॉक' से अपना लुक जारी किया है। जिसका पहले उन्होंने एक टीजर दिखाया था और सभी को वह बेहद पसंद आया था। 22 नवंबर को आने वाली इस फिल्म में एक्टर का जबरदस्त रोल देखने को मिलेगा।
अभिषेक बच्चन ने जो अपना पोस्टर जारी किया है, उसमें वह थुलथुले पेट के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने प्रिंटेड बॉक्सर पहना है और उसके साथ लंबा-सा बाथरोब कैरी किया है। बाएं हाथ में उनके फैक्चर्ड है और चश्मा लगाए वह किसी तरफ देऱ रहे हैं। उनके पेट पर एक लंबा चीरा भी है। मानो उनका किसी चीज का ऑपरेशन हुआ है। कुल मिलाकर उनका इसमें वजन बढ़ा हुआ है। डबल चिन भी है।
अभिषेक बच्चन की फिल्म का पोस्टर
शूजीत सरकार की इस फिल्म से अपने लुक को शेयर करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा, 'बोलने के लिए तो बहुत कुछ है लेकिन एक फोटो 100 शब्द बोलती है।' हेयरस्टाइलिस्ट आलिम खान ने जहां इस फिल्म को देखने के लिए उत्सुकता दिखाई है। वहीं, सोनाली बेंद्रे, जोया अख्तर, बहन श्वेता बच्चन ने भी खुशी जाहिर की है। एक यूजर ने कहा, 'आप असली हीरो हो, जो बिना फिल्टर के है।' एक ने फिल्म के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा, 'आई वॉन्ट टू टॉक विद ऐश्वर्या (मैं ऐश्वर्या से बात करना चाहता हूं)।'
अभिषेक बच्चन की आने वाली फिल्म
अभिषेक बच्चन इसके अलावा एक और फिल्म में दिखाई देंगे, जो प्राइम पर आएगी। वहीं, उनका नाम 'हाउसफुल 5' के लिए भी सामने आया है। 22 नवंबर को आ रही इस मूवी में अभिषेक का किरदार ऐसे शख्स का होगा, जो चुनौतियों और मुश्किल समय में उसके अच्छे साइड को देखता है। वह लोगों से बात करने के लिए जिंदा है। टीजर पर काजोल, सोनू सूद, फराह खान समेत अन्य ने रिएक्ट किया था।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…