अभिषेक कुमार का शुरुआती दिनों में हुआ था कास्टिंग काउच से सामना, बोले- ऐसा लगा कि आत्महत्या कर लूं
Updated on
01-06-2024 01:17 PM
'बिग बॉस 17' के रनर अप अभिषेक कुमार इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग के लिए रोमानिया में हैं। लेकिन उन्होंने जाने से पहले कुछ पॉडकास्ट किए थे और उसमें चौंकने वाले खुलासे भी। एक्टर ने भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया से बातचीत में कास्टिंग काउच से लेकर अपने शुरुआती दिनों के बारे में बात की। एक्टर ने बताया कि कैसे वह मुंबई आए और उन्हें काम मिला। लेकिन काफी संघर्ष करना पड़ा।
अभिषेक कुमार ने बताया कि कैसे कास्टिंग काउच की घटना के बाद उन्हें आत्महत्या करने का मन हुआ और घर जाकर उन्होंने कैसे इस बारे में अपनी मां को भी बताया। जब हर्ष ने अभिषेक से पूछा कि वह मुंबई कब आए, तो एक्टर ने कहा, 'मैं 2018 में मुंबई आया था, मैंने मैकेनिकल इंजीनियर की पढ़ाई की है। मैंने अपने परिवार से झूठ बोला था कि मैं 6 महीने से दिल्ली में हू्ं, लेकिन मैं मुंबई आ गया था।'
अभिषेक कुमार और कास्टिंग काउच
अभिषेक ने बताया, 'जब मैंने उनसे कहा कि मैं एक्टर बनना चाहता हूं, तो मेरे पापा ने मुझे बहुत पीटा था। तो मैं झूठ बोलकर आ गया था। लेकिन फिर, मैं यहाँ एक समलैंगिक (गे) शख्स से मिला, और उसने मेरे साथ गलत बर्ताव किया, मैं वास्तव में डर गया था और अपने घर वापस भाग गया था। मैंने खुद को आईने में देखा और महसूस किया कि क्या हुआ था और सबसे पहले मैंने वापस जाने की टिकट बुक की, वह भी एक जनरल डिब्बे में।'
अभिषेक कुमार का फर्जी ऑडिशन हुआ
अभिषेक ने आगे बताया, 'जब मैं वहां गया, तो वह ऐसे व्यवहार कर रहा था जैसे कि आज वह मुझे शो साइन करवा देगा। मुझे हैरानी हुई कि अगर मैंने इतना खराब ऑडिशन दिया था, तो मैं कैसे सेलेक्ट हो गया। पहले तो मैंने सोचा, क्या यह लुक्स की वजह से होगा लेकिन यह सब फर्जी सेटिंग थी। असली शो के लिए कोई ऑडिशन नहीं हो रहा था।'
अभिषेक कुमार को आत्महत्या करने का आया ख्याल
अभिषेक ने बताया, 'मैं ऐसी स्थिति में था, जहां मुझे आत्महत्या करने का मन कर रहा था। मुझे नहीं पता था कि मैं इसे किसके साथ शेयर करूं। मुझे डर था कि लोग मुझे जज करेंगे। फिर मैंने अपनी मां को फोन किया और उन्हें सब कुछ बताया। मैं जनरल डिब्बे में था, मैंने मम्मी को सारी बात बताई और वह रोने लगीं, उन्होंने मुझे जल्द से जल्द घर वापस आने को कहा। फिर मैंने उनसे कहा कि मैं ट्रेन में हूं और अगले दिन तक घर आ जाऊंगा।'
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…