सुरंग के अंदर एसी रूम, टॉयलेट और किचन... इजरायल को अल शिफा अस्पताल के नीचे मिला हमास का ठिकाना
Updated on
23-11-2023 02:19 PM
गाजा: इजरायल की सेना ने गाजा पट्टी के सबसे बड़े अस्पताल अल शिफा के नीचे बड़े सुरंग नेटवर्क को खोज निकालने का दावा किया है। इजरायली सेना ने एक वीडियो जारी करते हुए दिखाया है कि किस तरह से हमास ने अस्पताल के नीचे से सुरंगों का एक पूरा जाल बुन रखा है और यहीं से वह अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। इजरायली सेना की ओर से कहा गया है कि एक के बाद एक सुरंग अल शिफा के आसपास मिल रही है, जो यहां हमास का कमांड सेंटर होने का सबूत है।
इजरायल डिफेंस फोर्स, आईडीएफ ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बताया है कि ये सुरंग कतारी बिल्डिंग के नीचे से निकलती है। हमास के इस सुरंग नेटवर्क में छिपने के लिए भूमिगत कमरे बनाए गए हैं। आईडीएफ का कहना है कि अल शिफा में मिला सुरंग का एंट्री गेट करीब 55 मीटर के बाद एक विस्फोट गेट पर खत्म हुआ। आईडीएफ का दावा है कि दरवाजे को तोड़ा गया तो इसके पीछे एयर कंडीशन कमरा, शौचालय, रसोईघर और इसके करीब ही एक वॉर रूम भी मिला। इतना ही नहीं अस्पताल के पास दो अन्य सुरंग शाफ्ट भी पाए गए, जिनमें एक सड़क पर और दूसरा करीब 100 मीटर दूर इमारत में खुलता है।
अल शिफा में रखे गए थे बंधक!
इजरायली सेना का कहना है कि उसको कई तरह के हथियार भी इन सुरंगों में मिले हैं। जिनको देखने के बाद आईडीएफ को ऐसे संकेत भी मिले हैं, जिनसे लगता है कि हमास ने इजरायली बंधकों को अपहरण के बाद अल शिफा में भी रखा था। आईडीएफ ने अपने बयान में कहा है कि सुरंगों का जो नेटवर्क मिला है, वह अस्पतालों को ढाल की तरह इस्तेमाल करने की हमास की रणनीति को दिखाता है। हमास ने अस्पताल की इमारतों का इस्तेमाल हथियार रखने और अपना कमांड सेंटर की तरह से किया है।
हमास का सुरंग नेटवर्क कितना बड़ा और बेहतर तरीके से बनाया हुआ है, उस पर रक्षा विशेषज्ञों की भी निगाहें जा रही हैं। इजरायली आर्मी की ओर से हमास के सुरंग नेटवर्क की एक तस्वीर को शेयर करते हुए इंडियन आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एचएस पनाग ने कहा है कि ये बहुत बड़ा और परिष्कृत सुरंग नेटवर्क है। जिस तरह से ये तैयार किया गया है, उस तरीके का इस्तेमाल हम भी पहाड़ों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हमारी स्थायी सुरक्षा के लिए कर सकते हैं। ये स्थायी और बेहतर विकल्प हो सकता है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…