रकुल प्रीत सिंह के साथ जिम में हादसा! बिना बेल्ट के उठाया 80 Kg वजन, पीठ पर लगी चोट, अब ऐसा है हाल
Updated on
16-10-2024 12:37 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वर्कआउट सेशन के दौरान 80 किलो का डेडलिफ्ट करने के कारण उनकी पीठ में चोट लगी है। वो पिछले एक हफ्ते से बिस्तर पर आराम कर रही हैं और उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये सब 5 अक्टूबर की सुबह हुआ। रकुल प्रीत अपना वर्कआउट कर रही थीं। उन्होंने बेल्ट पहने बिना 80 किलोग्राम का डेडलिफ्ट किया। दर्द के बावजूद वो एक्सरसाइज करती रहीं, जिस वजह से उनकी पीठ में चोट लग गई। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।
दर्द के बाद भी करती रहीं शूटिंग
रकुल को अजय देवगन के साथ 'दे दे प्यार दे 2' में देखा जाएगा। इसकी शूटिंग चल रही है। एक्ट्रेस ने दवा खाकर शूटिंग चालू रखी। तीन दिन तक दर्द सहने के बाद वो फिजियोथेरेपिस्ट के पास गईं। हर तीन-चार घंटे में दर्द उठ रहा था, लेकिन उनकी बर्थडे पार्टी से एक घंटे पहले उनकी हालत खराब हो गई।
इंजेक्शन तक देने पड़े
बताया जा रहा है कि चोट लगने के कारण रकुल की L4, L5 और S1 नसें जाम हो गई हैं। उन्हें दवा के साथ-साथ इंजेक्शन दिया गया। हालांकि, अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं।
इन फिल्मों में नजर आएंगी रकुल
साल 2009 में कन्नड़ मूवी Gilli से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली रकुल की पहली हिंदी फिल्म 'यारियां' थी, जो 2014 में रिलीज हुई थी। वो तमिल मूवी Ayalaan और 'इंडियन 2' का हिस्सा हैं। अगले साल 'इंडियन 3' और 'दे दे प्यार दे 2' में भी नजर आएंगी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…