'थॉर' क्रिस हेम्सवर्थ की इन 3 फिल्मों से हूबहू कॉपी किए गए 'कल्कि 2898 AD' के एक्शन सीन्स, वायरल हो रहा वीडियो
Updated on
11-06-2024 02:48 PM
प्रभास, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन स्टारर 'कल्कि 2898 AD' के ट्रेलर का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और जब यह रिलीज हुआ तो धमाल ही मचा दिया। फैंस ग्राफिक्स से लेकर 'कल्कि' के अनोखे संसार को देख हैरान रह गए। खतरनाक स्टंट और एक से बढ़कर एक पावरफुल विलेन को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी अधिक बढ़ गई है। वो इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच कहा जा रहा है कि 'कल्कि 2898 AD' हॉलीवुड स्टार क्रिस हेम्सवर्थ की 'थॉर' फ्रैंचाइज से मिलती-जुलती है। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो एक फैन ने बनाया है।
हाल ही एक फैन ने Kalki 2898 AD का ट्रेलर देखने के बाद एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने इस फिल्म के हर उस सीन के बारे में बताया, जो क्रिस हेम्सवर्थ स्टारर 'थॉर' फ्रेंचाइज में दिखाए गए हैं। 'कल्कि 2898 एडी' में जिस तरह प्रभास 8-10 लोगों को एक लात मारकर उड़ा देते हैं, ठीक वैसे ही क्रिस हेम्सवर्थ ने भी किया था। दोनों फिल्मों के हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स हूबहू एक जैसे हैं।
कुछ फैंस ने 'कल्कि 2989 एडी' की तुलना 'मैड मैक्स', 'स्टार वॉर्स' और 'चिल्ड्रेन ऑफ मेन' से भी की। क्रिस हेम्सवर्थ की जिन फिल्मों से 'कल्कि 2898 एडी' के सीन्स कॉपी किए गए हैं, उनमें 'अवेंजर्स: एंडगेम', 'थॉर राग्नारोक' और 'थॉर: लव एंड थंडर' शामिल हैं। हालांकि, फैंस प्रभास और क्रिस हेम्सवर्थ दोनों की ही पावरफुल परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने प्रभास को 'इंडियन सुपरहीरो' बता दिया। एक और फैन ने लिखा कि थॉर और भैरव का क्रॉसओवर।
27 जून को रिलीज होगी 'कल्कि 2898 AD'
'कल्कि 2898 एडी' को नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी भविष्य की दुनिया पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें टाइम ट्रैवल का भी कॉन्सेप्ट है। यह 27 जून को पैन इंडिया रिलीज की जाएगी ।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…