एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने X यूजर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जांच जारी
Updated on
24-04-2024 02:07 PM
बीते दिनों बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिससे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की तकनील डीपफेक की मदद से छेड़छाड़ कर दी गई थी। अब इस मामले में एक्टर के पिता जगजीत सिंह भवनानी ने लीगल एक्शन लिया है। उन्होंने ट्विटर यूजर (एक्स) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। आइये जानते हैं पूरा मामला।
महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल ने मंगलवार को एक X यूजर के खिलाफ कथित तौर पर एक 'डीपफेक' या हेरफेर किया गया वीडियो अपलोड करने के लिए एफआईआर दर्ज की। इस डीपफेक वीडियो में रणवीर कांग्रेस पार्टी के लिए वोट करने की अपील करते नजर आए थे और पीएम मोदी की आलोचना करते हुए। रणवीर के पिता ने एक्स यूजर @sjataindia1st के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद केस दर्ज किया गया।
रणवीर के पिता ने कहा- किसी राजनीतिक दल से उसका कोई संबंध नहीं है
रणवीर सिंह के उस वीडियो से छेड़छाड़ हुई, जिसमें वो काशी में एक इंटरव्यू दे रहे थे। एक्टर के पिता ने शिकायत में कहा, 'रणवीर सिंह ने कभी ऐसा नहीं कहा और उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।'
इन धाराओं में केस हुआ दर्ज
अधिकारी ने बताया कि FIR भारतीय दंड संहिता की धारा 417 (धोखाधड़ी), 468 (धोखाधड़ी के उद्देश्य से जालसाजी), 469 (प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से जालसाजी) और इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धाराओं सहित संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। मामले की जांच जारी है।
आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो
बीते दिनों आमिर खान का भी डीपफेक वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में उन्होंने भी अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इस वीडियो में वो कथित तौर पर एक राजनीतिक पार्टी का प्रचार करते हुए दिख रहे थे।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…