अदा शर्मा ने बॉलीवुड पर लगाया भेदभाव का सनसनीखेज आरोप, कहा- मुझे यह माहौल पसंद नहीं
Updated on
27-05-2023 08:15 PM
अदा शर्मा इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी विवादित फिल्म 'द केरल स्टोरी' में अदा ने शालिनी उन्नीकृष्णन का लीड रोल प्ले किया है। वह इससे पहले टीवी के साथ ही हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। अपने ताजा इंटरव्यू में अदा शर्मा ने कहा है कि अपने अब तक एक्टिंग करियर में वह 'अच्छे और बुरे' हर तरह के लोगों से मिली हैं। हालांकि, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक बात जो उन्हें सबसे अधिक खलती है, वो ये है कि यहां औरत और मर्द में खूब भेदभाव होता है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड पर लिंग के आधार पर भेदभाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यहां एक्ट्रेसेस को सेट पर बहुत पहले बुला लिया जाता है, जबकि एक्टर्स आराम से बाद में पहुंचते हैं।
Adah Sharma ने सिद्धार्थ कन्नन के चैट शो में हालांकि यह भी कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें किसी खास फिल्म इंडस्ट्री में काम करने में ज्यादा मजा आया। वह कहती हैं, 'मैंने नॉर्थ और साउथ के लोगों के साथ काम किया है। दोनों जगहों पर बहुत अद्भुत लोग भी थे और कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक भी। मुझे एहसास हुआ है कि यदि आपका डायरेक्टर अच्छा है, तो चाहे आपकी भाषा कुछ भी हो, सब कुछ बहुत अच्छा होता है। लेकिन अगर आपका डायरेक्टर बहुत अच्छा नहीं है, तो भाषा का यह अंतर अच्छी बात नहीं है।'
अदा बोलीं- समान फीस से पहले भेदभाव का मुद्दा उठाएं
एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैं हर जगह अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोगों से मिली हूं। लेकिन मेरा मानना है कि बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेस को एक जैसी फीस की मांग से ज्यादा लोगों को पहले इस इंडस्ट्री में लैंगिक आधार पर होने वाले भेदभाव पर बात करनी चाहिए।'
'सेट पर आराम से आते हैं हीरो, पहले बुला ली जाती हैं हीरोइन'
अदा शर्मा कहती हैं, 'मुझे यह बहुत अजीब लगता है कि वो पहले हीरोइन को सेट पर बुलाते हैं और फिर कहते हैं- ठीक है, रुको। इसके बाद जब वो देखते हैं कि सब ठीक है। फिर वो हीरो के मैनेजर को बुलाते हैं और इसके बाद उन्हें सेट पर आने के लिए कहते हैं। जबकि हीरोइन पहले से ही वहां है। मैं जेंडर के आधार पर बॉलीवुड में भेदभाव महसूस करती हूं। मुझे इस तरह के माहौल में काम करने में मजा नहीं आता है।'
तीन हफ्ते में 'द केरल स्टोरी' ने कमाए 194.57 करोड़
बहरहाल, इस बीच अदा शर्मा की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तीन हफ्ते का सफर पूरा कर लिया है। तीन हफ्तों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफि पर 194.57 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। अपने चौथे वीकेंड में यह फिल्म आसानी से 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी। 15-20 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल शाह और बाकी टीम के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी मुलाकात की थी।
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…