अडानी के बाद OCCRP ने अनिल अग्रवाल पर फोड़ा बम, पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने के लिए लॉबिंग का आरोप
Updated on
01-09-2023 02:36 PM
नई दिल्ली: नॉन प्रॉफिट मीडिया संस्था OCCRP ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के बाद एक और भारतीय कारोबारी अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) को टारगेट किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी अरबपति कारोबारी जॉर्ज सोरोस (George Soros) के समर्थन वाली संस्था OCCRP ने आरोप लगाया है कि अग्रवाल की कंपनी वेदांता (Vedanta) ने कोरोना महामारी के दौरान पर्यावरण कानूनों को कमजोर करने के लिए गुपचुप तरीके से लॉबिंग की थी। ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शान रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट यानी OCCRP ने एक लेख में यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि जनवरी, 2021 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने तत्कालीन पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से कहा था कि सरकार को माइनिंग कंपनियों को नए एनवायरमेंटल क्लीयरेंस हासिल किए बिना 50 परसेंट उत्पादन बढ़ाने की अनुमति देनी चाहिए। इससे देश में इकॉनमिक रिकवरी की रफ्तार तेज हो सकती है।
रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता की ऑयल कंपनी केयर्न इंडिया ने भी ऑयल ब्लॉक्स में एक्सप्लोरेटरी ड्रिलिंग के लिए जन सुनवाई को खत्म करने के लिए सफल लॉबिंग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक वेदांता ने OCCRP से कहा कि देश की एक प्रमुख नेचुरल रिसोर्सेज कंपनी होने के नाते वह घरेलू उत्पादन को बढ़ाकर आयात कम करने के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। कंपनी के प्रवक्ता ने OCCRP से कहा कि देश के विकास के हित में और नेचुरल रिसोर्सेज के मामले में आत्मनिर्भर बनने के लिए समय-समय पर सरकार को ज्ञापन दिए जाते हैं। इस मामले में वेदांता और केयर्न ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
अडानी ग्रुप पर निशाना
इससे पहले OCCRP ने गौतम अडानी (Gautam Adani) के अगुवाई वाले अडानी ग्रुप (Adani Group) पर निशाना साधा था। एक रिपोर्ट में उसने दावा किया था कि अडानी ग्रुप ने गुपचुप तरीके से खुद अपने शेयर खरीदकर स्टॉक एक्सचेंज में लाखों डॉलर का निवेश किया। हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेकिन इस कारण गुरुवार को अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई है। इससे ग्रुप के मार्केट कैप में करीब 40 हजार करोड़ रुपये की गिरावट आई है। गौतम अडानी भी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 20वें से 22वें स्थान पर फिसल गए हैं।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…