Select Date:

आख़िर बड़े- बड़े नेता अपने जूनियर के मंत्रिमंडल में शामिल

Updated on 26-12-2023 12:53 PM

मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल का बहु प्रतीक्षित विस्तार हो ही गया। जो खुद को बहुत बड़े नेता बताते नहीं थकते थे और बड़ी, बहुत बड़ी राजनीति का दावा करते फिरते थे, सब के सब अपने जूनियर के मंत्रिमंडल में शामिल हो गए। रमेश मेंदोला जाने कब से मंत्री बनने की राह में खड़े हैं, इस बार भी खेत रहे।

पिछली बार सिंधिया समर्थक नौ मंत्री बने थे, इस बार तीन ही रह गए। पिछली बार के नौ में से तीन तो चुनाव हार गए। एक को टिकट नहीं मिला और दो को इस बार मंत्री नहीं बनाया। राज्य के किसी नेता की खेमेबाज़ी नहीं चली। मंत्रिमंडल का एक- एक नाम दिल्ली से ही फ़ाइनल हुआ। हो सकता है किसी से कुछ पूछा भी नहीं गया हो। लगता है आगे भी तमाम फ़ैसले दिल्ली से ही लिए जाते रहेंगे।

जातीय जनगणना के जवाब में इस बार मंत्रिमंडल में पिछड़े वर्ग की ज़रूर चालीस प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की गई। पिछली बार यह प्रतिशत छत्तीस था। कहा जा रहा है कि जूनियर, सीनियर नहीं देखा गया। बड़े- बड़ों को मंत्री पद देकर इसलिए खुश किया गया है ताकि लोकसभा चुनाव में पार्टी को कोई नुक़सान नहीं हो।

दरअसल, बड़े नेताओं से सांसदी पहले ही छुड़वा ली गई थी। केंद्र का मंत्री पद उनके पास बचा नहीं था। ऐसे में इन्हें राज्य में भी मंत्री पद न देकर ख़ाली नहीं रखा जा सकता था। इसलिए इन सब को काम देने के चक्कर में आदिवासी मंत्रियों की संख्या कम रह गई।

शिवराज सिंह चौहान बेचारे नए मंत्रिमंडल को बधाई देने के सिवाय कुछ कर नहीं सकते थे, इसलिए बधाई दी। नए मुख्यमंत्री को अपना नेता भी बताना पड़ा। चुनाव बाद कहते थे दिल्ली नहीं जाऊँगा। पार्टी से कोई पद माँगने से मरना ठीक होगा। लेकिन कदम पीछे हटाना पड़ा। ये राजनीति है। यहाँ कोई किसी का स्थाई सगा या स्थाई दुश्मन नहीं होता। ठीक है, कोई अठारह साल तक मुख्यमंत्री रह तो चुके। अब क्या करना है? क्यों बार- बार वही काम करना?

ख़ैर, फ़िलहाल लोकसभा चुनाव से पहले देश में राम मंदिर की धूम मची है। पूरे देश को राम मय करने की योजना है। करना ही चाहिए। साढ़े चार सौ साल के संघर्ष के बाद अब मंदिर का सपना साकार होने जा रहा है। देश अपने राम के वापस अयोध्या लौटने और मंदिर में विराजने की प्रतीक्षा में है। तेईस जनवरी को रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे। यह निश्चित ही एक ऐतिहासिक पल होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.