ऐपल के बाद अब गूगल बनाएगा मेड इन इंडिया फोन, 2024 से हजारों में बिकेंगे लाखों वाले पिक्सल स्मार्टफोन
Updated on
20-10-2023 03:26 PM
नई दिल्ली: गूगल ने कहा है कि वह अपने पिक्सल फोन को भारत में बनाना शुरू करेगी। गुरुवार को अपनी सालाना इवेंट गूगल फॉर इंडिया में उसने ये ऐलान किया। साथ ही गूगल ने कहा कि वह जी-पे के जरिए क्रेडिट लोन की सुविधा शुरू करेगी। इंटरनेट को ज्यादा सेफ बनाने के लिए फाइनैंशल फ्रॉड के खिलाफ डिजी कवच नाम से अभियान चलाएगी। भारत सरकार के साथ मिलकर AI के लिए ज्यादा युवाओं को तैयार करेगी। साथ ही गूगल ने एक्सिस माय इंडिया के साथ मिलकर 'ए' नाम का सुपर ऐप भी शुरू करने का ऐलान किया है जो कि लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने में मदद करेगा।
गूगल ने कहा कि उसके लेटेस्ट फ्लैगशिप फोन पिक्सल 8 को भारत में बनाया जाएगा। पहला मेड इन इंडिया पिक्सल फोन 2024 में आ जाएगा। इससे पहले कंपनी भारत में अपनी क्रोमबुक बनाने के लिए एचपी के साथ ऐलान कर चुकी है। गूगल के सीनियर वीपी डिवाइस एंड सर्विस रिक ओस्टरलो ने कहा कि पिक्सल के लिए भारत महत्वपूर्ण रहा है। भारत ने जोरदार ढंग से मोबाइल इनोवेशन को अपनाया है, आने वाले दिनों में हम इसके बारे में और जानकारी शेयर करेंगे।
गूगल फॉर इंडिया में AI को काफी तवज्जो दी गई और इसे अलग अलग सुविधाओं के साथ जोड़ते हुए बेहतर इस्तेमाल की बात कही गई। गूगल इंडिया के कंट्री मैनेजर संजय गुप्ता ने कहा कि जेनरेटिव एआई के साथ भारत के पास मौका है कि वह अपनी डिजिटल कामयाबी की नई इमारत खड़ी करे। लोगों को ठगी से बचाने के लिए डिजी कवच शुरू किया जा रहा है जो फ्रॉड के पैटर्न को समझकर अलर्ट जारी करेगा। फिनटेक असोसिएशन ऑफ कंस्यूमर इम्पाउअर्मन्ट के साथ मिलकर लोन देने वाले ठग ऐप्स पर लगाम कसी जाएगी जिससे उन्हें प्ले स्टोर पर ही काबू में किया जाए। गूगल-पे से लोगों और छोटे कारोबारियों के लिए क्रेडिट की सुविधा शुरू की जाएगी जिससे लोग भरोसेमंद ढंग से पैसे ले सकें। इसी तरह एक्सिस माय इंडिया का ऐप ए लोगों को जन कल्याण की सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी, उनसे जुड़ने के तरीके, स्वास्थ्य और रोजगार योजनाओं के बारे में बताता है। यह गूगल क्लाउड पर तैयार किया गया है।
यूट्यूब ने इस मौक पर बताया कि इसके क्रिएटिव इको सिस्टम ने भारतीय जीडीपी में 16 हजार करोड़ रुपये का योगदान दिया है और करीब साढ़े सात लोगों को फुल टाइम रोजगार जितना सपोर्ट दिया। टॉप न्यूज शेल्फ नाम का नया फीचर जल्द रोल किया जाएगा जो खास खबरों का पेज होगा। इसे 11 भाषाओं में लाया जाएगा।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…