हटेगी अवैध झुग्गी बस्ती
एलडीए ने 1090 चौराहे से बालूअड्डे चौराहे और आस-पास अवैध रूप से बनी झुग्गी बस्ती हटवाने की भी बात कही है। इसके लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही बस्ती में रहने वालों को आश्रयहीन मानते हुए पीएम आवास योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए जल्द ही सर्वे करवाया जाएगा।
