'बिग बॉस 17' के बाद अंकिता लोखंडे पहली बार विक्की जैन के साथ आईं नजर, वीडियो देख यूजर्स बोले- किस बात का घमंड?
Updated on
03-02-2024 01:18 PM
'बिग बॉस 17' तो खत्म हुए अब हफ्तेभर से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। शो की टॉप 4 फाइनलिस्ट रहीं अंकिता लोखंडे को लोग लंबे समय से देखना चाह रहे थे। लेकिन वह नजर नहीं आ रही थीं। फिनावे वाली रात से ही वह गायब थीं। मगर बीती रात यानी 2 फरवरी को उन्हें पपाराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान वह अपने पति और को-कंटेस्टेंट विक्की जैन के साथ नजर आईं।
अंकिता लोखंडे को लगा था कि वह ही 'बिग बॉस 17' की विनर बनेंगी। उन्होंने पिछले सीजन्स भी घोट रखे थे। अबला नारी से लेकर लड़ाकू विमान तक, हर दांव उन्होंने शो में खेले। लेकिन बात बनी नहीं और जब वह टॉप 3 की रेस से आउट हुईं, उनका मुंह उतर गया। हालांकि इस बात को उन्होंने स्टेज पर जाहिर होने नहीं दिया। लेकिन जैसे ही बाहर आईं, मीडिया ने सवाल करने शुरू किए। वह चिढ़ी हुई दिखीं। वह सीधे कार में बैठकर घर रवाना हो गईं।
अंकिता लोखंडे के बारे में यूजर्स की राय
एक यूजर ने लिखा, 'एटीट्यूड भाईसाहब, अच्छा हुआ विनर नहीं बनीं। वरना क्या ही करती ये।' एक ने कहा, 'कहां का एटीट्यूड है भाई, उसकी बॉडी लैंग्वेज वही है पहले से ही।' एक ने कहा, 'इसका चेहरा टेढ़ा ही रहता है हमेशा।' एक यूजर ने लिखा, 'इतना असहज हो इस ड्रेस में तो ऐसा पहनती क्यों हो।' बता दें कि अंकिता लोखंडे मार्च में रिलीज हो रही रणदीप हुड्डा की फिल्म 'स्वतंत्र वीर सावरकर' में नजर आएंगी।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…