Select Date:

'बिहार का DNA' के बाद JDU का चीन वाला 'दांव', 8 साल बाद BJP के खिलाफ नीतीश की पार्टी का 'सियासी ब्रह्मास्त्र'!

Updated on 04-09-2023 01:47 PM
पटना: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी वक्त है। समय से पहले ही राजनीतिक दल अपने-अपने मोहरे मैदान में उतारने लगे हैं। दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बीजेपी के खिलाफ एक बार फिर 'सियासी ब्रह्मास्त्र' का प्रयोग करने को तैयार है। जेडीयू की नजर में 'चीन वाला' हथियार ऐसा है, जिसका जवाब बीजेपी के पास नहीं है। यह हथियार 2015 से भी घातक है। दरअसल, 2015 बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान नीतीश कुमार और उनकी पार्टी ने नरेंद्र मोदी के एक बयान को पकड़कर बीजेपी के सारे दांव को फेल कर दिया था। इस बार भी जेडीयू की कोशिश है कि 2015 की तरह ही 2024 में भी बीजेपी को पटखनी दी जाए।

2015 में क्या हुआ था?

लोकसभा चुनाव 2014 से पहले नीतीश कुमार ने बीजेपी से 17 साल पुराना संबंध तोड़ लिया था। 2014 के लोकसभा और 2015 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार एक दूसरे पर हमलावर थे। दोनों तरफ से बयानों के तीर छोड़े जा रहे थे। उसी समय नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठा दिया था। नरेंद्र मोदी के बयान को जेडीयू ने लपक लिया और चुनाव के दौरान जमकर भुनाया। यही नहीं, चुनाव के बाद जेडीयू ने कई जगह कैंप लगाकर आम लोगों से बाल लिया और डीएनए जांच के लिए दिल्ली भी भेजा था। हालांकि अज तक जेडीयू ने यह नहीं बताया कि रिपोर्ट आया कि नहीं।

डीएनए के बाद बॉर्डर वाला दांव

लगभग 8 साल बाद नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू DNA के बाद बॉर्डर वाला दांव लगाने को तैयार है। पहली बार जेडीयू बिहार से बाहर निकल कर किसी राष्ट्रीय मुद्दे पर बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की तैयारी कर रही है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि जेडीयू के पांच नेता लद्दाख जाएंगे और पता लगाएंगे चीन ने भारत की जमीन पर कब्जा किया है कि नहीं। अगर कब्जा किया है तो वो कितना है? इसी सवाल का जवाब ढूंढने जेडीयू नेता लद्दाख जाएंगे।

ललन सिंह ने क्या दिया है टास्क

शुक्रवार जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं को बड़ा टास्क दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने अपील की है कि पांच नेताओं की एक टीम गठीत करें। उस टीम को जेडीयू की ओर लद्दाख भेजा जाएगा। यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दावों की पड़ताल करेगी। यह टीम पता करेंगी चीन की ओर से जमीन कब्जा किया गया है कि नहीं? ललन सिंह ने दावा किया चीन देश के जमीन पर कब्जा कर रखा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की सरकार इस मुद्दे पर चुप है। रविवार को पटना में ललन सिंह ने कहा कि लद्दाख में चीन भारत के बड़ी भूमि पर चीन ने कब्जा कर लिया है। जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि लद्दाख का बच्चा जानता है, इसलिए ये सबको जानना चाहिए।


तो चुनाव से पहले जेडीयू को मिल गया मुद्दा?

सभी जानते है कि लोकसभा चुनाव राष्ट्रीय मुद्दे पर लड़े जाते हैं। जेडीयू नेता नीतीश कुमार I.N.D.I.A के अगुआ रहे हैं। बिहार सीएम के प्रयास से ही एनडीए के खिलाफ I.N.D.I.A बन सका है। नीतीश कुमार की पार्टी पहले दिन से ऐसे मुद्दे को तलाश रही थी, जो बीजेपी सरकार के खिलाफ 'ब्रह्मास्त्र' साबित हो सके। माना जा रहा है कि 2024 चुनाव में जेडीयू इसी हथियार को बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करेगी। हालांकि निर्भर करता है कि टीम अपनी रिपोर्ट में क्या जानकारी देती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.