चितौड़गढ़ में भाजपा के बाद कांग्रेस में भी दो सीटों पर बवाल, टिकट नहीं मिलने पर यह प्रत्याशी लड़ सकते हैं निर्दलीय चुनाव
Updated on
02-11-2023 02:48 PM
चित्तौड़गढ़/जयपुर : राजस्थान में विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर राजनीतिक पार्टियों में असंतोष दिखाई दे रहा है। बीजेपी की तरह कांग्रेस में भी टिकट वितरण को भी चित्तौड़गढ़ में भी विरोध प्रदर्शन दिखाई दे रहा है। कांग्रेस की चौथी लिस्ट में चित्तौड़गढ़ जिले की तीन विधानसभा सीटों पर नाम की घोषणा हुई। इनमें में दो विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर विरोध उभर गया है। चित्तौड़गढ़ सीट से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का टिकट काटने की आशंका के चलते समर्थकों ने विरोध शुरू कर दिया है। वहीं बड़ी सादड़ी में पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी के टिकट कटने से समर्थकों ने हाई कमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। जिसमें उन्होंने टिकट बदलने की मांग की। अगर टिकट नहीं बदला तो, पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
बड़ी सादड़ी में कांग्रेसी प्रत्याशी का पुतला जलाया
बीजेपी की तरह कांग्रेस में भी टिकट चयन को लेकर कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। चित्तौड़गढ़ जिले की बड़ी सादड़ी सीट पर पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी का टिकट काट दिया गया। उनकी जगह बद्री जाट को टिकट दिया गया है। इसको लेकर प्रकाश चौधरी के समर्थक कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश है। कार्यकर्ताओं ने घंटाघर चौराहे पर कांग्रेसी प्रत्याशी बद्री जाट का पुतला फूंका और जमकर प्रदर्शन करते हुए 'गो बैक के नारे' लगाए। इसके अलावा समर्थकों ने हाई कमान को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। इसमें उन्होंने टिकट बदलने की मांग की है। यदि ऐसा नहीं होता तो प्रकाश चौधरी कांग्रेस से बगावत करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर सकते हैं।
आनंदी राम के समर्थकों ने भी विरोध शुरू किया
चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस की चौथी लिस्ट आने के बाद बगावत के सुर लगातार उठ रहे हैं। जिले की कपासन सीट पर इस बार कांग्रेस ने दो बार के विधायक रह चुके शंकर लाल बैरवा को मौका दिया है। बैरवा 2008 और 2013 में कांग्रेस से विधायक रहे हैं। लेकिन 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने आनंदी राम को अपना प्रत्याशी बनाया। इस बार कांग्रेस ने आनंदी राम का टिकट काटते हुए फिर से शंकर लाल बैरवा पर विश्वास जताया है। इसको लेकर आनंदी राम के समर्थकों ने अपना विरोध शुरू कर दिया। इसी तरह चित्तौड़गढ़ में भी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के टिकट काटने की आशंका के चलते उनके समर्थक विरोध कर रहे हैं।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…