Select Date:

ब्रह्मोस के बाद अब भारत के इस 'उड़न खटोले' पर आया फिलीपींस का दिल, चीन की 'लंका' लगना तय!

Updated on 25-08-2023 01:39 PM
हनोई: चीन की आक्रामकता झेल रहे फिलीपींस का दिल अब भारत के स्वदेशी हेलीकॉप्टर एएलएच मार्क तीन ( ALH MK III) पर आया है। संभावना जताई जा रही है कि फिलीपींस जल्द ही भारत से एलएएच मार्क तीन हेलीकॉप्टर को खरीद सकता है। भारतीय तटरक्षक और फिलीपींस के तटरक्षक ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। इसमें दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में अधिक जानकारी साझा करने पर सहमति बनी है। फिलीपींस का लक्ष्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत कर अपनी सैन्य शक्ति में इजाफा करना है, क्योंकि दोनों देश चीनी आक्रामकता का सामना कर रहे हैं। फिलीपींस, पिछले कई साल से भारत के मिलिट्री हार्डवेयर में गहरी रुचि दिखा रहा है। इसमें उन्नत लाइट हेलीकॉप्टर एएलएच मार्क तीन और स्वदेशी युद्धपोत भी शामिल हैं।

चीन की आक्रामकता झेल रहा फिलीपींस

भारत और फिलीपींस दोनों चीनी आक्रामकता का सामना कर रहे हैं। भारत जहां पूरे लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर चीन का सामना कर रहा है, वहीं वियतनाम दक्षिण चीन सागर में चीन के खिलाफ सीना ताने खड़ा है। चीनी तटरक्षक जहाज फिलीपींस के जहाजों को उसी के द्वीप पर जाने नहीं दे रहे हैं। चीन का दावा है कि वे द्वीप उसके अधिकार क्षेत्र में आते हैं और फिलीपींस ने उस पर जबरन कब्जा किया हुआ है। इस कारण दोनों देशों में कई बार भिड़ंत भी हो चुकी है। फिलीपींस ने चीन की इसी आक्रामकता का काट खोजने के लिए अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाने का फैसला किया है।

भारत पहुंचे फिलीपींस के तटरक्षक बल प्रमुख


विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और उनके फिलीपिनों समकक्ष ने जून 2023 में एक संयुक्त बयान जारी कर चीन से दक्षिण चीन सागर पर 2016 के मध्यस्थ फैसले का पालन करने का आह्वान किया था। भारतीय तटरक्षक बल ने एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद कहा कि भारतीय तटरक्षक और फिलीपींस तटरक्षक बल ने (22 अगस्त) आईसीजी प्रमुख राकेश पाल और उनके फिलिपिनो समकक्ष एडमिरल आर्टेमियो एम अबू की उपस्थिति में समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। समुद्री एजेंसियों के बीच पहली द्विपक्षीय बैठक पेशेवर संबंधों को मजबूत करने के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

एएलएच हेलीकॉप्टर का किया निरीक्षण


यह किसी फिलिपिनो तटरक्षक प्रमुख की भारत की पहली यात्रा थी। भारतीय तट रक्षक ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) के सहयोग से गोवा में एएलएच एमके III जहाज पर एक ग्राहक प्रदर्शन उड़ान का संचालन किया। ALH Mk III स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टर का एक वेरिएंट है। एमके III वेरिएंट को भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल में शामिल किया गया है। यह 5.5-टन श्रेणी का एक मल्टी- रोल, मल्टी-मिशन और बहुमुखी हेलीकॉप्टर है। एएलएच एमके III सबसे आधुनिक निगरानी रडार से सुसज्जित है जो 120 समुद्री मील की दूरी तक जहाजों और नौकाओं का पता लगा सकता है और उनकी पहचान कर सकता है ताकि तटरक्षक बल भारतीय तटीय क्षेत्रों में निगरानी रख सके।

भारतीय तटरक्षक युद्धपोतों में भी दिखाई दिलचस्पी


एएलएच मार्क तीन हेलीकॉप्टर का इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर इसे 30 समुद्री मील तक की दूरी पर भी सबसे छोटे जहाजों की निगरानी करने की अनुमति देता है। ये हेलीकॉप्टर समुद्री टोही के अलावा लंबी दूरी तक खोज और बचाव अभियान भी कर सकते हैं। एएलएच एमके III में कांस्टेबुलरी मिशनों को अंजाम देने के लिए एक भारी मशीन गन भी लगाई गई है। इसके अलावा, फिलिपिनो तटरक्षक प्रमुख ने भारतीय जहाज निर्माण उद्योग को देखने और भारतीय तटरक्षक जहाजों का निर्माण कैसे किया जाता है, यह देखने के लिए गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) का भी दौरा किया। फिलीपीन तटरक्षक प्रतिनिधिमंडल ने गोवा में भारतीय तटरक्षक अपतटीय गश्ती जहाज सुजीत का दौरा किया और जहाज के डिजाइन के साथ-साथ इसकी बहु-भूमिका क्षमताओं को देखा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.