ब्रिटेन के बाद अब कनाडा के हताश पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत के दोस्त यूएई के आगे रोया अपना दुखड़ा, मिली निराशा
Updated on
09-10-2023 04:11 PM
ओटावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर भारत से पंगा ले लिया है। उन्होंने इस बार भारत के करीबी साथी संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई से भारत की शिकायत की है। ट्रूडो ने एक्स पर पोस्ट किया कि उन्होंने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद के साथ भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और सम्मान के महत्व पर चर्चा की है। यह उनका उकसावे वाला कदम माना जा रहा है। ट्रूडो इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से भी भारत को लेकर बात कर चुके हैं। भारत और कनाडा के बीच जस्टिन ट्रूडो के अजीबो-गरीब आरोपों के बाद से ही तनाव बरकरार है। ट्रूडो ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत को दोषी ठहराया था।
इजरायल के बहाने भारत का जिक्र रविवार को ट्रूडो ने एक पोस्ट में बताया, 'आज फोन पर राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद और मैंने इजरायल के मौजूदा हालात के बारे में बात की। हमने अपनी गहरी चिंता जताई और नागरिक जीवन की रक्षा की जरूरत पर चर्चा की। हमने भारत में कानून के शासन को बनाए रखने और उसका सम्मान करने के महत्व के बारे में भी बात की।' उनकी यह टिप्पणी कनाडा के इस आरोप के बाद भारत के साथ बढ़े राजनयिक विवाद के बीच आई है कि भारतीय अधिकारी एक कनाडाई नागरिक की हत्या में शामिल हैं। 45 साल का निज्जर प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में से एक था, जिसकी जून में हत्या हो गई थी। भारत ने कनाडा के आरोप का पुरजोर खंडन किया है।
सुनक से भी की बात इससे पहले यूके के पीएम ऋषि सुनक ने अपने कनाडाई समकक्ष जस्टिन ट्रूडो के साथ एक कॉल में भारत-कनाडा विवाद को कम करने का अपील की थी। डाउनिंग स्ट्रीट के एक बयान के अनुसार, सुनक ने शुक्रवार शाम को ट्रूडो से बात की, जिसके दौरान उन्हें भारत में कनाडाई राजनयिकों से संबंधित स्थिति के बारे में जानकारी दी गई। सुनक की तरफ से जो कहा गया उससे साफ होता है कि ब्रिटेन ने इस मामले में ट्रूडो के पक्ष को ज्यादा अहमियत नहीं दी। उन्होंने कहा कि कि सभी देशों को राजनयिक संबंधों पर वियना कन्वेंशन के सिद्धांतों सहित संप्रभुता और कानून के शासन का सम्मान करना चाहिए। लगातार बिगड़ते संबंध भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संबंध तब से ही खराब हैं जब कनाडा की सरकार ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत पर आरोप लगा दिए थे। इसके बाद एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को भी निकाल दिया गया था। भारत ने भी एक बयान जारी करके तुरंत जवाबी कार्रवाई की। भारत की तरफ से किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया गया। बदले में नई दिल्ली ने भी एक वरिष्ठ कनाडाई राजनयिक को निष्कासित कर दिया।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…