Select Date:

भारत के बाद अब अमेरिका में हावी हो रहा नया कोरोना वेरिएंट XBB, थाईलैंड में पहली मौत, खौफ में दुनिया

Updated on 22-04-2023 08:55 PM
वॉशिंगटन: भारत के बाद अमेरिका में कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट का नया सबवेरिएंट बहुत तेजी से बढ़ता जा रहा है। अमेरिका में अब कुल कोरोना मामलों में 10 फीसदी केवल इसी नए सबवेरिएंट के हैं। अमेरिका के सीडीसी ने यह ताजा आंकड़ा जारी किया है। इस कोरोना सबवेरिएंट को XBB.1.16 या 'आर्कटुरस' नाम दिया गया है। सीडीसी ने अब इस नए वेरिएंट की निगरानी शुरू कर दी है। इस बीच थाइलैंड में एक व्‍यक्ति की इस नए वेरिएंट की चपेट में आने से मौत हो गई। यह अपनी तरह का दुनिया में पहला मामला है। कोरोना के इस नए सबवेरिएंट के प्रसार से दुनिया के अन्‍य देशों की टेंशन बहुत बढ़ गई है।

कोरोना वायरस का यह नया सबवेरिएंट दुनिया के 22 से ज्‍यादा देशों में फैल चुका है। थाइलैंड में अज्ञात बुजुर्ग शख्‍स की इस वेरिएंट से मौत हुई है। थाइलैंड के स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने कहा है कि यह मृतक व्‍यक्ति विदेशी था और कई स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं से जूझ रहा था। उन्‍होंने कहा कि देश में आर्कटुरस के 27 मामले सामने आए हैं। विभाग ने कहा कि इस वजह से विदेशी व्‍यक्ति की मौत सीधे तौर पर कोरोना के नए वेरिएंट की गंभीरता से नहीं जुड़ी हुई है। 'आर्कटुरस' सबवेरिएंट को सबसे पहले भारत में पाया गया था।

आर्कटुरस कोरोना सब वेरिएंट 1.2 गुना ज्‍यादा संक्रामक


विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन ने मार्च महीने के अंत में इस सब वेरिएंट को वाचलिस्‍ट में डाल दिया था। थाइलैंड के विशेषज्ञों का भी कहना है कि जल्‍द ही यह वेरिएंट उनके देश में सबसे प्रबल हो जाएगा। कोरोना का यह नया सब वेरिएंट इस समय बहुत तेजी से भारत में बढ़ रहा है। इसकी वजह से देश के कई इलाकों में मास्‍क को जरूरी कर दिया गया है। वहीं रूस के स्‍वास्‍थ्‍य निगरानी संस्‍था ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसने कई मामले इस सबवेरिएंट के पाए हैं। उन्‍होंने कहा कि इसमें संक्रामकता ज्‍यादा हो सकती है।

अमेरिका में अब इस सबवेरिएंट के मामले 10 प्रतिशत तक पहुंच गए हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यह वेरिएंट अमेरिका में सबसे ज्‍यादा प्रभावी हो जाएगा। इंडोनेशिया ने भी इस वेरिएंट के 5 नए मामले दर्ज किए हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्‍यों के एक शोध के मुताबिक यह नया कोरोना सब वेरिएंट 1.2 गुना ज्‍यादा संक्रामक है। इस वेरिएंट की वजह से गत 6 महीने में बच्‍चों में कोरोना के मामले काफी बढ़ गए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.