Select Date:

भारत के बाद नेपाल में चीन के नए नक्‍शे पर बवाल, ड्रैगन ने ओली के जहरीले मैप को किया खारिज, भड़के नेपाली

Updated on 31-08-2023 03:28 PM
काठमांडू: चीन के नए नक्‍शे पर अब नेपाल में भी बवाल मच गया है। चीन ने अपने नक्‍शे में नेपाल के साल 2020 में जारी किए गए राजनीतिक नक्‍शे को मान्‍यता नहीं दी है। इससे पहले भारत ने भी नेपाल के इस नए नक्‍शे को खारिज कर दिया था। नेपाल की तत्‍कालीन केपी ओली सरकार ने चीनी राजदूत के इशारे पर भारत के नए राजनीतिक नक्‍शे के जवाब में अपना नया नक्‍शा जारी किया था। इसमें ओली सरकार ने कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल का इलाका दिखाया था। वह भी त‍ब जब यह पूरा इलाका वर्षों से भारत के कंट्रोल में है।

काठमांडू पोस्‍ट अखबार की र‍िपोर्ट के मुताबिक भारत और चीन दोनों ही पड़ोसी देशों के नेपाल के नए नक्‍शे को खारिज करने से इसकी वैधता पर अब बड़ा संदेह पैदा हो गया है। चीन ने अपने नए नक्‍शे में कालापानी के पूरे इलाके को नेपाल का नहीं माना है। इससे पहले चीन के ग्‍लोबल टाइम्‍स ने देश का नया नक्‍शा जारी किया था जिसे देश के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने बनाया है। इसमें भारत के अरुणाचल प्रदेश और अक्‍साई चिन को चीन का बताया गया है। भारत ने चीन के इस नक्‍शे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भारत ने चीनी राजदूत से भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

चीन के दांव से फंस गई है नेपाल सरकार


भारत ने जहां चीन से अपना विरोध जता दिया है, वहीं नेपाल सरकार अब बुरी तरह से फंसी हुई है। उसे सूझ नहीं रहा है कि चीन की इस चाल का कैसे जवाब दिया जाए। वहीं केपी ओली सरकार में विदेश मंत्री रह चुके प्रदीप ग्‍यवली कहते हैं, 'जिस तरह से हमने भारत से साल 2019 में नए नक्‍शे के जारी करने पर विरोध जताया था। ठीक उसी तरह से हमें चीन से इसका विरोध दर्ज कराके उनसे स्‍पष्‍टीकरण मांगना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि नेपाल ने अपने नए नक्‍शे को जारी करने से पहले चीन को इसकी सूचना दी थी।

चीन के नेपाल के पुराने नक्‍शे के इस्‍तेमाल से काठमांडू में कई नेता हैरान हैं। प्रदीप ग्‍यवली कहते हैं, 'हमारा भारत के साथ सीमा विवाद है लेकिन हमारा चीन के साथ कोई लंबित विवाद नहीं है। अगर चीन हमारे नए नक्‍शे को मान्‍यता देने से इंकार करता है तो यह बहुत गंभीर मामला है और प्रचंड सरकार को हमारे पड़ोसी देश चीन से स्‍पष्‍टीकरण मांगना चाहिए।' इससे पहले भारत ने नेपाल के नए नक्‍शे को कड़ाई से नकार दिया था। नेपाल के एक अन्‍य नेता और पूर्व विदेश मंत्री रमेश नाथ पांडे ने इस बात पर हैरानी जताई कि चीन ने भी नेपाल के नए नक्‍शे को खारिज कर दिया है।

नेपाल की जमीन पर कब्‍जा कर रहा है चीन


पांडे ने कहा कि अगर चीन नेपाल के नए नक्‍शे को मान्‍यता नहीं देता है तो यह गंभीर मामला है। नेपाल का भारत के साथ-साथ चीन के साथ भी सीमा विवाद है। नेपाल और चीन के बीच लिपुलेख में सीमा के पिलर को लेकर गंभीर विवाद है। यही नहीं चीन अब नेपाल के हुमला, गोरखा और किमाथांका जिलों में नेपाल की जमीन पर कब्‍जा कर रहा है। चीन ने हुमला तो सैन्‍य चौकी तक बना ली है। नेपाल और चीन के बीच सीमा 1439 किमी लंबी है। नेपाली कांग्रेस पार्टी के एक नेता तो चीन के नए नक्‍शे के मामले को संसद में उठाने की मांग की है। नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड जल्‍द ही चीन की यात्रा पर जाने वाले हैं और इससे पहले सीमा विवाद गरमा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
 30 July 2026
सिंगापुर: सिंगापुर के पूर्व राजनयिक किशोर महबूबानी ने कहा है कि भारत ने हालिया दशकों में, अपनी आजादी के बाद से काफी तरक्की की है। उन्होंने कहा कि चीन की…
 30 July 2026
मास्‍को: यूक्रेन से जंग के बीच रूस दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्‍यादा हथियारों से लैस युद्धपोत Admiral Nakhimov पर 3 Ka-31 एयरबॉर्न अर्ली वार्निंग हेलिकॉप्‍टर तैनात कर सकता…
 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
Advt.