जॉर्डन के बाद सीरिया में अमेरिकी सेना पर हमला, रॉकेट से मिलिट्री बेस को बनाया गया निशाना
Updated on
30-01-2024 12:54 PM
दमिश्क: सीरिया में अमेरिकी और सहयोगी बलों के ठिकानों पर सोमवार को रॉकेटों से हमला किया गया। रविवार को जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस पर ड्रोन हमले में तीन सैनिकों की मौत के बाद सीरिया में ये अटैक हुआ है। अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि सीरिया के शादादी में पेट्रोलिंग बेस पर अमेरिका और गठबंधन सेना के खिलाफ कई रॉकेट लॉन्च किए गए लेकिन इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है और बुनियादी ढांचे को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इराक और सीरिया में अमेरिकी सेना को बीते साल अक्टूबर के बाद से हमलों में वृद्धि का सामना करना पड़ा है। इनमे से ज्यादातर हमलों की जिम्मेदारी उन संगठनों ने ली है, जो गाजा संघर्ष में इजराइल और अमेरिका का विरोध कर रहे हैं। अक्टूबर के मध्य से अमेरिका और गठबंधन सेना पर कम से कम 165 बार हमले हुए हैं। इनमें इराक में 66, सीरिया में 98 और जॉर्डन में एक हमला हुआ है। इन हमलों में ड्रोन, रॉकेट, मोर्टार और कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल हुआ है। इस्लामिक स्टेट समूह के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के हिस्से के रूप में अमेरिका के सीरिया में करीब 900 और पड़ोसी इराक में 2,500 सैनिक हैं।
सीरिया में रविवार को हुआ था अमेरिकी मिलिट्री बेस पर हमला
जॉर्डन में सीरिया की सीमा के पास रविवार को एक हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए और करीब 30 घायल हो गए हैं। ये गाजा युद्ध शुरू होने के बाद पश्चिम एशिया में पहली बार अमेरिकी सैनिकों पर ऐसा हमला हुआ है, जिसमें मौतें हुई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी इस हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए इसका उचित जवाब देने की बात कही है। इराक के इस्लामिक रेजिस्टेंस समूह ने इस घातक हमले की जिम्मेदारी ली है। इराक में इस्लामिक रेजिस्टेंस कई संगठनों के एक गठबंधन का नाम है, जिसे ईरान का समर्थन प्राप्त होने की बात कही जाती है।
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
मास्को/नई दिल्ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्फोट, रूस भारत…
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्ला की हत्या के बाद सत्ता तो संभाल ली है लेकिन उन्हें इस हमले के बाद किसी ने…
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…