Select Date:

KGF के बाद दस गुना बढ़ी यश की फीस कभी दिनभर में 50 रु. कमाते थे, अब रावण के रोल के लिए मांगे 150 करोड़

Updated on 08-01-2024 02:17 PM

कन्नड़ सुपरस्टार यश आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनकी पॉपुलैरिटी 2018 में आई फिल्म KGF से इस कदर बढ़ी कि वो पैन इंडिया स्टार बन गए। इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। KGF के बाद वो 2022 में KGF 2 में नजर आए जो कि साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही।

इन दो फिल्मों ने यश को इतनी बुलंदियों पर पहुंचा दिया कि अब उन्हें कई बड़ी फिल्मों में साइन किया जा चुका है। यश के लिए ये सब आसान नहीं रहा। उनके पिता एक बस ड्राइवर थे। शुरुआत में जब यश एक्टिंग की दुनिया में कदम जमाने में लगे थे तो उन्हें बैकग्राउंड डांसर, असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर छोटे-मोटे काम करके गुजारा करना पड़ा जिसके लिए उन्हें दिनभर में केवल पचास रुपए मिलते थे। वो सालों तक टीवी एक्टर भी रहे। अब वो एक फिल्म के लिए 150 करोड़ की फीस मांग रहे हैं।

बर्थ डे पर आपको बताते हैं यश की लाइफ के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स और किस्से…

KGF 2 के बाद यश के पास 3 बड़ी फिल्में

यश ने दिसंबर 2023 में अपनी आने वाली फिल्म के टाइटल की घोषणा की थी। उनके अगले प्रोजेक्ट का नाम 'टॉक्सिक' होगा। इसे गीतू मोहनदा डायरेक्ट करेंगे। यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में यश के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगीं। वो इस फिल्म के जरिए अपना कन्नड़ डेब्यू करेंगीं।

इस फिल्म की कहानी गोवा के बैकग्राउंड पर बेस्ड होगी। KGF की तरह ही वो भी एक पीरियड क्राइम ड्रामा होगी। 60 के दशक में गोवा में रशियन और ड्रग्स माफिया की घुसपैठ थी। फिल्म की कहानी इसी के इर्द-गिर्द होगी।

100 करोड़ होगा फिल्म का बजट

KGF सीरीज की तरह फिल्म टॉक्सिक भी एक्शन थ्रिलर होगी। यश खुद भी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं। इसे 100 करोड़ से ऊपर के बजट में बनाया जा रहा है। यश को फिल्म का प्लॉट इतना पसंद आया है कि वो बाकी प्रोजेक्ट्स को साइडलाइन कर फिलहाल अपना पूरा ध्यान इसी पर लगा रहे हैं।

2025 में आएगी KGF 3

यश स्टारर कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF का तीसरा पार्ट KGF 3 2025 में रिलीज होगा। दिसंबर 2023 से फिल्म के प्रोडक्शन पर काम शुरू हो गया है। अक्टूबर 2024 में फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और इसे 2025 में रिलीज किया जाएगा।

रामायण में बनेंगे रावण!

यश कन्नड़ फिल्मों के तो सुपरस्टार हैं ही, लेकिन अब मेकर्स उनकी पैन इंडिया पॉपुलैरिटी भुनाने में लगे हुए हैं। यश बॉलीवुड में भी डेब्यू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही वजह है कि उन्होंने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ साइन कर ली है।

इसको लेकर अब तक कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन तो नहीं मिली है, लेकिन सूत्रों की मानें तो फिल्म के लिए नितेश तिवारी ने रणबीर कपूर को राम, साई पल्लवी को सीता और यश को रावण के रोल के लिए कास्ट किया है। फिल्म इस साल फरवरी तक फ्लोर पर जा सकती है।

रामायण में यश KGF से एकदम अलग लुक में नजर आएंगे। इस बारे में उन्होंने टीम से डिस्कस करना शुरू कर दिया है। साथ ही अपनी फिजीक पर काम करना भी शुरू कर दिया है।

15 करोड़ से 150 करोड़ हुई फीस!

KGF के लिए यश को जहां 15 करोड़ की फीस मिली थी। वहीं, KGF 2 के लिए ये फीस डबल हो गई थी यानी उन्होंने इस फिल्म के लिए 30 करोड़ रु. चार्ज किए थे। अब फिल्म ‘रामायण’ को लेकर खबरें हैं कि यश 100-150 करोड़ रुपए की फीस की डिमांड कर रहे हैं। इसके लिए उनकी 100 करोड़ मिनिमम फीस होगी। बाकी उनके शूटिंग डेज के बढ़ने पर डिपेंड करता है।

अब नजर यश की लाइफ के फैक्ट्स पर…

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के छोटे से गांव भुवानाहल्ली, जिला हासन में हुआ। उनके दो नाम रखे गए। पहला नवीन कुमार गौड़ा और दूसरा यशवंत। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्हें अपना नाम छोटा करने की सलाह दी गई। उन्होंने अपना नाम यशवंत से यश कर दिया क्योंकि ये स्क्रीन नेम के तौर पर अपने पहले असली नाम नवीन से उन्हें बेहतर लगा।

यश के पिता अरुण कुमार गौड़ा कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर थे। इसके बाद वो बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में भी काम करते थे।

2022 तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक यश के पिता उनके सुपरस्टार बनने के बाद भी बस चलाते हैं। यश की मां पुष्पा हाउसवाइफ हैं। यश की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नंदिनी है।

अब नजर यश की लाइफ के फैक्ट्स पर…

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को कर्नाटक के छोटे से गांव भुवानाहल्ली, जिला हासन में हुआ। उनके दो नाम रखे गए। पहला नवीन कुमार गौड़ा और दूसरा यशवंत। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले उन्हें अपना नाम छोटा करने की सलाह दी गई। उन्होंने अपना नाम यशवंत से यश कर दिया क्योंकि ये स्क्रीन नेम के तौर पर अपने पहले असली नाम नवीन से उन्हें बेहतर लगा।

यश के पिता अरुण कुमार गौड़ा कर्नाटक स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में बस ड्राइवर थे। इसके बाद वो बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन में भी काम करते थे।

2022 तक की रिपोर्ट्स के मुताबिक यश के पिता उनके सुपरस्टार बनने के बाद भी बस चलाते हैं। यश की मां पुष्पा हाउसवाइफ हैं। यश की एक छोटी बहन भी है जिसका नाम नंदिनी है।यश जब छोटे थे तभी से वो एक्टर बनने का सपना देखने लगे। उनका बचपन मैसूर में बीता और इसी दौरान वो स्कूल में होने वाली डांस और थिएटर कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेते थे। मैसूर में उनका परिवार एक किराने की दुकान चलाता था। यश जब थोड़े बड़े हुए तो वो भी परिवार की मदद करने के लिए इस दुकान को संभालने लगे। यश 10वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद फुल टाइम एक्टिंग पर फोकस करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने अपने परिवार से पढ़ाई छोड़ने की बात कही, लेकिन पेरेंट्स नहीं माने। उन्होंने यश को 12वीं की पढ़ाई पूरी करने को कहा जिसके बाद यश ने अपनी एजुकेशन महाजन एजुकेशन सोसाइटी से पूरी की।

परिवार वालों ने दी थी रिश्ता तोड़ने की धमकी

शुरुआत में पेरेंट्स बिल्कुल नहीं चाहते थे कि यश एक्टिंग की दुनिया में आएं। पिता उन्हें गवर्नमेंट ऑफिसर बनाना चाहते थे। जब यश ने मैसूर छोड़कर बेंगलुरु में एक्टिंग में किस्मत आजमाने की बात कही तो उनके पेरेंट्स बहुत नाराज हो गए। उन्होंने ये तक कह दिया कि अगर वो फिल्मों में जाएंगे तो परिवारवाले उनसे कोई रिश्ता नहीं रखेंगे। यश इस बात से बेहद मायूस हो गए। उन्हें हीरो बनने का सपना टूटते हुए दिखने लगा। यश ने मम्मी-पापा को काफी मनाया जिसके बाद वो मान गए।

300 रुपए लेकर स्ट्रगल करने निकले थे यश

16 साल के यश को पेरेंट्स ने बेंगलुरु जाकर फिल्मों में किस्मत आजमाने की इजाजत दे दी, लेकिन एक शर्त भी रख दी। पेरेंट्स ने यश से कहा कि अगर वहां जाकर उनका इरादा बदल गया तो उन्हें घर में दोबारा कदम नहीं रखने दिया जाएगा और न ही उन्हें वापस बेंगलुरु जाने दिया जाएगा। यश पेरेंट्स की हर शर्त मानकर बेंगलुरु चले गए जहां उन्हें पहला काम एक फिल्म के असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर मिला।

यश इस बात से खुश थे, लेकिन दो दिन की शूटिंग के बाद फिल्म बंद हो गई। उस वक्त उनके पास केवल 300 रुपए थे जिनसे ज्यादा दिन गुजारा संभव नहीं था। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने एक थिएटर ग्रुप जॉइन कर लिया।

यहां उन्हें बैकस्टेज वर्कर के तौर पर काम मिल गया जिसके लिए उन्हें रोज पचास रुपए का मेहनताना मिलता था। यश ने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरे पेरेंट्स को लगता था कि मैं वापस मैसूर आ जाऊंगा, लेकिन मैंने थिएटर में काम करना शुरू कर दिया। मैं इसके बारे में कुछ नहीं जानता था। मैंने बैकस्टेज कमाई करनी शुरू कर दी। चाय-पानी देने से लेकर सबकुछ काम मैं संभालता था। शुरुआत में मैंने एक डायरेक्टर को असिस्ट भी किया था ताकि कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में एंटर कर पाऊं। 2004 तक यश ने बैकअप एक्टर के तौर पर भी काम किया।

2004 में इन्हें एक प्ले में बलराम की भूमिका निभाने का मौका मिला। थिएटर में काम करने के दौरान, यश ने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करने की ठानी और इसी दौरान बेंगलुरु के के.एल.ई कॉलेज से BA किया। इसी दौरान यश को टेलीविजन सीरियल उत्तरायण से डेब्यू करने का मौका मिला। 2005 में उन्हें टीवी सीरियल नंदगोकुला में भी रोल मिला जिसमें उनके साथ राधिका पंडित नजर आई थीं। टीवी शो में काम करके यश की ठीक-ठाक कमाई होने लगी थी जिसके बाद पेरेंट्स भी उन्हीं के पास बेंगलुरु शिफ्ट हो गए।

यश ने ठुकरा दी सात फिल्में, मिला एरोगेंट न्यूकमर का टैग

यश को तकरीबन सात फिल्मों में रोल ऑफर हुए, लेकिन उन्होंने इन्हें ठुकरा दिया। दरअसल, यश ने इन सभी फिल्मों को साइन करने से पहले इनकी स्क्रिप्ट पढ़ने की डिमांड कर दी जिसके चलते मेकर्स ने इन्हें रोल देने से मना कर दिया। इस वजह से इन्हें एरोगेंट न्यूकमर भी कहा जाने लगा।

2007 में यश को फिल्म जम्बाडा हुडुगी में सपोर्टिंग रोल के जरिए कन्नड़ फिल्मों में डेब्यू करने का मौका मिला। क्रिटिक्स ने इस फिल्म में यश की एक्टिंग की तारीफ की। इसके बाद यश टीनएज ड्रामा मूवी मोगिना मनासु में राधिका पंडित के अपोजिट नजर आए।

इस फिल्म में भी उनका सपोर्टिंग रोल था जिसके लिए उन्हें 56वें फिल्मफेयर साउथ अवॉर्ड्स में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला। इस फिल्म को यश के करियर के ब्रेकथ्रू के तौर पर देखा गया। इसके बाद उन्होंने कुछ अन्य फिल्मों में भी काम किया, लेकिन 2018 में आई KGF ने उनकी किस्मत बदल दी।

KGF ने बना दिया सुपरस्टार

यश को असली स्टारडम 2018 में आई फिल्म KGF से मिला। इस फिल्म ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। उनका किरदार रॉकी भाई खूब पसंद किया गया। फिल्म ने 250 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसी फिल्म के साथ कन्नड़ सिनेमा को देशभर में पहचान मिली थी।

एक इंटरव्यू में यश ने बताया था कि फिल्म KGF का आइडिया कैसे आया था। उन्होंने कहा था, प्रोड्यूसर विजय किरागंदुर और मैं ये डिस्कस कर रहे थे कि हम किस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं। हम कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा बनाना चाहते थे। हम डायरेक्टर प्रशांत नील से मिले और मुझे KGF की स्टोरी पसंद आई।

हमने 2014 से इस पर काम शुरू किया था। यश ने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था, सच कहूं तो मैंने रॉकी के किरदार को जिया है और उस किरदार से जुड़ी ऐसी कई बातें हैं जो मेरे अंदर अपने आप आई हैं। मुझे इस रोल के लिए बहुत तैयारी करने की जरूरत नहीं पड़ी थी।

KGF- 2 ने कमाए 1200 करोड़

KGF फ्रेंचाइजी की सक्सेस पर यश ने एक इंटरव्यू में कहा था, अगर ये बात एरोगेंसी न लगे तो कहना चाहूंगा कि मैं चाहता था कि ऐसा हो। मैंने इसे विजुअलाइज किया था। इस सक्सेस की स्केल ने कई लोगों को चौंका दिया।

सक्सेस को उनकी फैमिली कैसे डील करती है? इस सवाल पर यश ने कहा था, मुझे नहीं लगता कि मेरे किसी अचीवमेंट से मेरे पेरेंट्स बदल जाएंगे। जब मेरी फिल्म ‘मिस्टर और मिसेज रामाचारी’ हिट हुई थी तो मेरे पिता ने कहा था, ‘अगर लोग तुम्हें तुम्हारी सक्सेस के लिए रिस्पेक्ट करते हैं तो ये क्षणिक है। मेरे पेरेंट्स मुश्किल से ही मेरे किसी इवेंट पर आए होंगे। वो कभी मेरे किसी शूट पर भी नहीं आते जब तक उन्हें मेरे किसी चीज पर साइन न चाहिए हों। जब घर जाता हूं तो आज भी मेरे दोस्त मुझे वैसे ही ट्रीट करते हैं जैसे पहले करते थे। सक्सेस के बाद भी आप घर पर वही रहते हो जो आप पहले थे।’

सुबह 3 बजे से हुए थे KGF 2 के शो

KGF 2 को लेकर क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि ओडिशा में पहली बार किसी फिल्म का शो सुबह तीन बजे से रखा गया था। दिलचस्प बात ये थी कि ये सभी शो हाउसफुल थे। इसके अलावा सूरत में भी पहली बार किसी फिल्म के शो सुबह छह बजे से रखे गए थे जो कि हाउसफुल थे। इसके अलावा KGF 2 पहली ऐसी कन्नड़ फिल्म थी जिसे पाकिस्तान में रिलीज किया गया था।

सेट पर हुआ प्यार, एक्ट्रेस से कर ली शादी

यश ने साल 2016 में एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की थी। इनकी पहली मुलाकात 2007 में टीवी शो ‘नंदगोकुला’ की शूटिंग के दौरान हुई। राधिका पहले से इस शो का हिस्सा थीं, लेकिन यश लीड एक्टर को रिप्लेस कर शो में आए थे। शूटिंग के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई।

इसके बाद दोनों के रास्ते एक बार फिर टकराए जब यश ने फिल्म मोगिना मनासु साइन की। इस फिल्म में राधिका लीड एक्ट्रेस थीं। यश राधिका को अपने दिल की बात बताने से डरते थे इसलिए इशारों-इशारों में कहते थे कि उनकी जिंदगी में कोई है, जिसे वो बेहद चाहते हैं। राधिका उन्हें उस लड़की को इम्प्रेस करने के नए-नए तरीके बताया करती थीं। यश राधिका को बताना चाहते थे कि वो उनसे प्यार करते हैं, लेकिन इस बात से डरते थे कि राधिका से कहीं उनकी दोस्ती टूट न जाए।

6 महीने तक करते रहे इंतजार

एक बार वेलेंटाइन डे पर यश ने राधिका को प्रपोज करने की ठानी, लेकिन जब उन्होंने राधिका को कॉल किया, तो वो उस वक्त अपने पेरेंट्स के साथ फिल्म देखने के लिए मॉल गई थीं। यश मॉल पहुंचे, लेकिन राधिका से नहीं मिले। उन्होंने राधिका की पसंद की लगभग हर चीज खरीदकर उनकी कार में रखवा दी।

जब राधिका ने कार में ये सब देखा तो उन्हें एक नोट मिला जिसमें लिखा था, हैप्पी वेलेंटाइन डे। नोट में कोई काम नहीं था, लेकिन राधिका समझ गई थीं कि ये यश ही हैं। आखिरकार इसके बाद यश ने कॉल करके अपने दिल की बात राधिका से कह दी। राधिका ने एकदम से हां नहीं कहा, लेकिन इसके छह महीने बाद उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया। इसके बाद 12 अगस्त 2016 को दोनों ने गोवा में शादी की। इसके बाद दोनों एक बेटी और बेटे के पेरेंट्स बने।

यश से शादी के बाद राधिका फिल्मों में काम नहीं कर रही हैं, लेकिन वो यशो मार्ग नाम का एक फाउंडेशन चलाती हैं। ये फाउंडेशन गरीबों की मदद करता है। यश और राधिका ने कर्नाटक के गांव कोप्पल में पानी की किल्लत दूर करने के लिए एक तालाब भी बनवाया है जिसके लिए उन्होंने चार करोड़ रुपए खर्च किए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.