मुजफ्फरपुर के बाद अब सिवान पुलिस का अमानवीय चेहरा, रात में सोए ग्रामीण को गश्ती जीप ने कुचला
Updated on
14-10-2023 02:18 PM
सिवान: पुलिस का अमानवीय चेहरा एक बार फिर सिवान में भी देखने को मिला है। जहां पुलिस की गश्ती गाड़ी ने रात में एक ग्रामीण को कुचल दिया। इसके बाद आनन-फानन में पुलिस ने उसे सदर अस्पताल तो पहुंचा लेकिन बिना इलाज कराए ही चले गए। पुलिस के इस व्यवहार से लोगों में नाराजगी है। बताते चालें कि हाल ही में मुजफ्फरपुर में पुलिस ने सड़क हादसे में मृत को अस्पताल पहुंचने के बजाए नहर में फेंक दिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। दरअसल हुसैनगंज थाने की पुलिस टीम रात की गश्त पर निकली थी, ताकि मुसीबत में किसी की मदद कर सके। लेकिन यहां तो पुलिस वालों ने ही मुसीबत खड़ा कर डाली। छोटकी बघौनी में पुलिस की जीप ने सोए हुए एक ग्रामीण को कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे उठा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी उसे अस्पताल पहुंचा कर चलते बने। घायल का नाम सुदर्शन बीन है। उसके पैर की हड्डी टूट गई है, हालत गंभीर देख सुदर्शन को पटना रेफर कर दिया गया।
समाजसेवी श्रीनिवास ने पुलिस पर लगाया आरोप
सिवान जिले में इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। दुर्घटना में घायल का इलाज करवाने वाले सिवान के ही एक समाजसेवी श्रीनिवास यादव ने पुलिस के इस व्यवहार को अमानवीय करार दिया। उन्होंने कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कारवाई होनी चाहिए। जब पुलिस की गाड़ी ने कुचला तो पुलिस विभाग को ही इलाज कराना चाहिए था। अब गरीब परिवार का व्यक्ति कहां से और किधर से पैसे लाकर अपना इलाज करा पाएगा।
पुलिस ने इलाज कराने की बात कही
हुसैनगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि पुलिस गश्त पर थी। छोटकी बघौनी में सड़क के किनारे सोए होने से सुदर्श को जीप का ड्राइवर देख नहीं सका। जब गाड़ी उसके ऊपर चढ़ गई तो वो चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां उसका इलाज करा कर परिजनों के साथ पटना भेजा गया।
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…