Select Date:

नेपाल के बाद अब पाकिस्‍तान 'अखंड भारत' के नक्‍शे पर आगबबूला, नई संसद को देख घबराई शहबाज सरकार

Updated on 02-06-2023 08:24 PM
इस्‍लामाबाद: भारतीय संसद की नई इमरात में 'अखंड भारत' का नक्‍शा देख भारत के पड़ोसी देश आगबबूला हो गए हैं। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और बाबूराम भट्टाराई के बाद अब पाकिस्‍तान के विदेश मंत्रालय ने अखंड भारत की तस्‍वीर पर जहरीला बयान दिया है। पाकिस्‍तान की विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मुमताज जहरा बलोच ने कहा कि भारतीय संसद की नई इमरात में लगाए गए प्राचीन भारत के भित्तिचित्र में पाकिस्‍तान और अन्‍य पड़ोसी देशों के इलाके को भी दिखाया गया है। उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान 'अखंड भारत' के विचार से बहुत चिंतित है और बीजेपी नेताओं के बयान से स्‍तब्‍ध है।

पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत के कई केंद्रीय मंत्री इस भित्तिचित्र को अखंड भारत से जोड़ रहे हैं। बलोच ने कहा कि यह अखंड भारत का दावा विस्‍तारवादी मानसिकता का दिखावा है जो न केवल भारत के पड़ोसी देशों, बल्कि धार्मिक अल्‍पसंख्‍यकों की विचारधारा और संस्‍कृति को पराजित करना चाहता है। पाकिस्‍तानी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता ने बिना मांगे ही सलाह दी कि भारतीय नेताओं को दूसरे देशों के खिलाफ बयानबाजी में शामिल नहीं होना चाहिए।

अखंड भारत के नक्‍शे में कई पाकिस्‍तानी इलाके

भारत में आतंकी हमले कराने वाले पाकिस्‍तान की प्रवक्‍ता जहरा बलोच ने कहा कि भारत विस्‍तारवादी विचारधारा को बढ़ावा नहीं दे और उसे शांतिपूर्ण तरीके से अपने पड़ोसी देशों के साथ विवादों का निपटारा करना चाहिए। बता दें भारतीय संसद की नई इमरात में अखंड भारत का भित्तिचित्र लगाया गया है। इसमें वर्तमान पाकिस्‍तान के कई इलाकों जैसे तक्षशिला, मानसेहरा, सिंधु, पुरुषपुर, उत्‍तरापथ को दिखाया गया है जो प्राचीन काल में अखंड भारत का हिस्‍सा थे।

अखंड भारत के इसी भित्तिचित्र में लुंबिनी और कपिलवस्‍तु को भी दिखाया गया है जो वर्तमान समय में नेपाल का हिस्‍सा है। इस भित्तिचित्र के सामने आने के बाद नेपाल के वामपंथी नेता बुरी तरह से भड़क गए है। नेपाल के पूर्व पीएम बाबूराम भट्टाराई ने भारत को तो चेतावनी भी दे दी है। वहीं चीन के इशारे पर नाचने वाले केपी ओली ने तो भारत की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड से इस मुद्दे को भारतीय नेतृत्‍व से उठाने के लिए कहा है। बाबूराम भट्टाराई ने कहा क‍ि इस अखंड भारत के भित्तिचित्र से दोनों देशों के बीच रिश्‍ते रसातल में जा सकते हैं। उन्‍होंने भारत से तत्‍काल सफाई देने की मांग भी की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.