Select Date:

तेल के बाद सऊदी अरब खोज रहा नया खजाना, मालामाल हो जाएंगे प्रिंस, बदल जाएगी दुनिया

Updated on 12-09-2023 06:22 PM
रियाद: सऊदी अरब में तेल का भंडार है। सऊदी 80 साल पहले कुछ नहीं था। लेकिन तेल ने उसे आज दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बना दिया है। सऊदी में ज्यादातर पैसा तेल का है। लेकिन अब राजशाही अपनी तेल केंद्रित अर्थव्यवस्था को बदलना चाहती है। इसके लिए सऊदी के रेगिस्तानों में धन के एक नए स्रोत को खोजा जा रहा है। सऊदी क्राउन प्रिंस टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं। इसके साथ ही वह रेगिस्तान में अरबों डॉलर के धातुओं को खोजने में लगे हैं।

इस प्लान के जरिए सऊदी को एक धातु केंद्र बनाने की योजना है। यह वैश्विक उद्योग में बड़ी क्रांति होगी। अंतर्राष्ट्रीय खनन कंपनियां इस खोज में लगी हैं। अगर सऊदी का यह सपना आंशिक रूप से भी सफल हुआ तो इसका प्रभाव पूरी दुनिया में होगा। धातु खनन के साथ ही सऊदी अमेरिका, चीन और विकासशील देशों के और भी करीब पहुंच जाएगा। ब्रिटिश खनन फर्म मोक्सिको रिसोर्सेज पीएलसी रियाद से 200 किमी दूर पश्चिम खनैगुइयाह में जस्ता और तांबे की खुली खदान को स्थापित करने में मदद कर रहा है।

तांबा और जस्ता खोज रहा सऊदी

कंपनी में काम करने वाले स्विगर्स ने कहा, 'मैंने पूरे अफ्रीका में खनन किया है और भूविज्ञान जानता हूं। यहां खनन करना अच्छा है। रिग से हम 200 मीटर की गहराई में पृथ्वी के नमूने लेते हैं। यह साइट उन्हीं की ओर इशारा करती है।' अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2025 तक खनैगुइयाह साइट से पहले चरण में हर साल 1 लाख टन जस्ता और दस हजार टन तांबा सहित धातुओं का उत्पादन होगा। वैश्विक मानकों के हिसाब से यह बेहद कम है। चिली में इतनी धातु 18 घंटों में ही निकल जाती है। लेकिन सऊदी की परियोजना का लक्ष्य इसे दोगुना करना है।

चीन को मिलेगी कड़ी टक्कर

स्थानीय तौर पर खदानों को खोजने के साथ-साथ सऊदी धातुओं की रिफाइनरी लगाने के प्लान पर विचार कर रहा है, जो ज्यादा आसान है। इससे लक्ष्य है कि धातुओं को कहीं और से खरीदा जाए और उसे सऊदी के अंदर रिफाइन करके बेचा जाए। सऊदी ने जुलाई में इंटरनेशनल माइनिंग के क्षेत्र में पहली बार भाग लिया। इसने ब्राजील में 3.4 अरब डॉलर का एक निवेश किया। सऊदी अरब धातुओं के क्षेत्र में कूद कर चीन को कड़ी टक्कर देगा। यह इलेक्ट्रिक कारों की बैट्री बनाने में इस्तेमाल होने वाली धातुओं के लिए खुद को चीन के एक नए विकल्प के रूप में स्थापित करना चाहता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.