'राम' के बाद अब भगवान 'विष्णु' बनेंगे प्रभास, 'प्रोजेक्ट के' की कहानी हुई लीक?
Updated on
03-07-2023 08:06 PM
प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' पिछले ही महीने (16 जून) थिएटर्स में रिलीज हुई। इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हश्र हुआ, ये सभी जानते हैं। इस पैन-इंडिया मूवी की असफलता के बाद अब फैंस की नजरें 'बाहुबली' एक्टर की अगली फिल्म 'सालार' और 'प्रोजेक्ट के' पर है। 'सालार' तो इसी साल सितंबर महीने में रिलीज हो रही है, लेकिन अब 'प्रोजेक्ट के' को लेकर ऐसी खबर सामने आई है कि आपकी टेंशन बढ़ सकती है! दरअसल, स्क्रीन पर 'राम' बनकर प्रभास दर्शकों को इंप्रेस नहीं कर पाए और अब वो 'भगवान विष्णु' बनने जा रहे हैं! जी हां, रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'प्रोजेक्ट के' की कहानी लीक हो गई है और इसे सुनकर आप शॉक्ड रह जाएंगे।
Project K Story Leaked: हर तरफ से बेहद नकारात्मक कैंपेन के बावजूद Prabhas ने 'आदिपुरुष' के साथ अपना पैन-इंडिया वाला दमखम तो दिखाया ही है। सभी की निगाहें उनकी अगली दो फिल्मों पर टिकी हुई हैं। नाग अश्विन 'प्रोजेक्ट के' के साथ क्या कर रहे हैं, इसे लेकर बहुत एक्साइटमेंट है। अब इसकी कहानी को लेकर कुछ हिंट मिले हैं।
ऐसी होगी फिल्म की कहानी
Project K की कहानी इस प्रकार है- 'मार्वल फिल्मों की तर्ज पर साइंस-फिक्शन, फैंटेसी, सुपरनैचुरल और एक्शन फिल्म। ये बुराई पर अच्छाई की जीत की एक सिंपल-सी कहानी है। लेकिन इसे एक अलग मोड़ देने के लिए नाग अश्विन ने कहानी में फैंटेसी जोड़ दी है।
प्रभास बनेंगे भगवान विष्णु!
हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान विष्णु दुष्टों का संहार करने के लिए एक युग में एक अवतार लेते हैं। प्रभास इस युग के भगवान विष्णु के अवतार हैं। ये अवतार एक मॉर्डन हीरो है, जो मॉर्डन हथियारों के साथ इस युग के खलनायकों का मुकाबला करता है।
मॉर्डन युग के भगवान विष्णु
ये मूलतः आधुनिक काल का विष्णु अवतार है। जाहिर तौर पर भगवान के पास उस तकनीक तक पहुंच होगी, जो आज की तुलना में ज्यादा एडवांस है। कहानी इस बारे में है कि कैसे वो खलनायक (कमल हसन) से दुनिया को बचाता है।
मार्वल फिल्में देखने वाले होंगे इंप्रेस!
फैंस का कहना है कि अगर नाग अश्विन ने मार्वल फिल्में देखने वाले दर्शकों को इंप्रेस कर दिया तो प्रभास की अगली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना सकती है। और जिस हिट के लिए वो तरस रहे हैं, वो भी पूरा हो जाएगा।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…