Select Date:

रामास्वामी के बाद डी-सेंटिस भी नहीं लड़ेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव कहा ट्रम्प के सामने मेरी जीत नामुमकिन

Updated on 22-01-2024 02:52 PM

भारतवंशी विवेक रामास्वामी के बाद अब फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डी-सेंटिस रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने की रेस से हट हो गए हैं। उन्होंने रविवार को चुनाव न लड़ने की घोषणा की। इसके साथ ही डी-सेंटिस ने घोषणा की कि वो चुनाव के लिए ट्रम्प को सपोर्ट करेंगे।

डी-सेंटिस ने कहा- 'मेरे और ट्रम्प के बीच कई मुद्दों जैसे कोरोना और चीफ मेडिकल एड्वाइजर एंथनी फॉसी को लेकर मतभेद रहा है, लेकिन फिर भी वो जो बाइडेन से बेहतर ही हैं। इसलिए मैंने उन्हें सपोर्ट करने का फैसला किया है। मैं निक्की हेली को समर्थन नहीं दे सकता, क्योंकि उसकी विचारधारा पुराने रिपब्लिकन नेताओं जैसी हैं। उसके पास देश के लिए कुछ नया नहीं है।'

डी-सेंटिस ने कहा- निक्की हेली के पास देश के लिए कुछ नया नहीं
डी-सेंटिस के हटने के बाद अब रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प और हेली के बीच सीधा चुनाव है। CNN के मुताबिक, इस वीकेंड पर यह साफ हो गया था कि रॉन डी-सेंटिस के पास चुनाव लड़ने के लिए फंड्स नहीं बचे थे। इसके बाद उन्होंने रविवार सुबह अपने कैंपेन के सबसे बड़े डोनर्स को फोन करके चुनाव न लड़ने की बात बताई।

उन्होंने कहा- 'ट्रम्प के होते हुए मेरे पास इलेक्शन जीतने का कोई रास्ता नहीं है। मेरे कैंपेन में लगातार लोग मुझसे यही कह रहे हैं कि अगर ट्रम्प नहीं होते तो हम आपको ही वोट देते। यह सब देखते हुए मैंने पैसे और समय बर्बाद नहीं करने का फैसला किया है।'

ट्रम्प समर्थक बोले- निक्की अमेरिका फर्स्ट आंदोलन रोकने के लिए कुछ भी करेंगी
डी-सेंटिस की घोषणा के बाद, ट्रम्प के समर्थकों ने सभी रिपब्लिकन से उनके सपोर्ट में रैली करने की अपील की। साथ ही उन्होंने पूर्व UN ऐंबैस्डर निक्की हेली को वैश्विकवादी और डेमोक्रैट्स का उम्मीदवार बताया, जो अमेरिका फर्स्ट आंदोलन को रोकने के लिए कुछ भी कर सकती है। वहीं हेली ने कहा कि वो इकलौती ऐसी कंजर्वेटिव उम्मीदवार हैं, जो बाइडेन को हरा सकती हैं।

इससे पहले 16 जनवरी को अमेरिका के आयोवा राज्य में हुए रिपब्लिकन पार्टी के चुनावों में ट्रम्प ने जीत हासिल की थी। इसमें 21% वोटों के साथ डी-सेंटिस दूसरे और 19% वोट के साथ हेली तीसरे नंबर पर रही थीं। चौथे पायदान पर रहे भारतीय मूल के विवेक रामास्वामी ने नतीजों के बाद चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।

रॉन डी-सेंटिस अमेरिकी राज्य फ्लोरिडा के गवर्नर हैं। 44 साल के डी-सेंटिस LGBTQ+, गर्भपात, नस्लीय भेदभाव जैसे कई मुद्दों पर अपनी राय रखकर विवादों में रह चुके हैं। उन्हें डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बाइडेन के सबसे बड़े प्रतद्विंदी के तौर पर देखा जा रहा था। वो कई बार चीन का सामना करने के लिए भारत के साथ को जरूरी बता चुके हैं।

'भगवान ने ट्रम्प को अमेरिका के लिए बनाया'
ट्रम्प ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर अपना नया कैंपेन वीडियो रिलीज किया था। इसमें कहा गया था कि अमेरिका का ध्यान रखने के लिए भगवान ने ट्रम्प को बनाया है। सोशल मीडिया कैंपेन के 3 मिनट के वीडियो में कहा जा रहा है-14 जून 1964 को भगवान ने सोचा मुझे एक केयर टेकर की जरूरत है।

भगवान ने कहा मुझे एक मजबूत और साहसी इंसान की जरूरत है, जो भेड़ियों से न डरे। फिर उन्होंने हमें ट्रम्प को दिया। वीडियो में ट्रम्प के बचपन की तस्वीर लगी है। इसके बाद उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलता दिखाया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.