सलमान के बाद शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी, रायपुर से फैजान का आया फोन कॉल, मुंबई पुलिस छत्तीसगढ़ रवाना
Updated on
07-11-2024 03:44 PM
सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों के बीच अब शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिली है। बांद्रा थाने में धमकी को लेकर केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रायपुर के रहने वाले फैजान नाम के शख्स ने दी धमकी दी है।
शाहरुख खान को धमकी भरा फोन आया और उन्हें जान से मारने की बात कही गई। इस मामले के तुरंत बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस जांच के लिए रायपुर पहुंची है।
पुलिस छानबीन कर रही है
रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने फोन करने वाले का नाम पता ट्रेस कर लिया है। पुलिस जांच में कोई कोताही नहीं बरतना चाहती है। नंबर ट्रेस करने पर रायपुर का पता मिला है। पुलिस यह भी छानबीन कर रही है कि ये शरारती तत्वों काम है या फिर फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश है । कहा जा रहा है कि इस घटना के बारे में रायपुर पुलिस को पहले ही मुंबई पुलिस इत्तेलाह कर चुकी है। हालांकि, वहीं रायपुर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह की तरफ से कहा गया है कि मुंबई पुलिस की तरफ से उन्हें वहां से किसी तरह के फोन कॉल की जानकारी अभी नहीं दी गई है।
पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई जाएगी
बता दें कि अब पुलिस फैजान को रिमांड पर लेकर मुंबई लेकर आएगी और फिर उससे पूछताछ करेगी। बांद्रा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पहले भी मिल चुकी है शाहरुख को धमकी
बता दें कि शाहरुख हमेशा से ही अंडरवर्ल्ड की हिट लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी कई बार दी जा चुकी हैं। याद दिला दें कि पिछले साल अक्टूबर में भी उन्हें 'पठान' और 'जवान' की सफलता के बाद जान से मारने की धमकियां मिली थीं। इसे लेकर उन्होंने महाराष्ट्र पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उन्हें Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…