गिप्पी ग्रेवाल पर हमले के बाद सलमान खान की सुरक्षा को लेकर मुंबई पुलिस हुई चौकन्ना, लॉरेंस बिश्नोई ने दी थी धमकी
Updated on
29-11-2023 02:17 PM
एक बार फिर मुंबई पुलिस सलमान खान की सिक्योरिटी को लेकर रिव्यू करने वाली है। संभव है कि सलमान खान की सुरक्षा के इंतजाम को मुंबई पुलिस बढ़ा भी सकती है। हाल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से एक्टर को धमकी दी गई थी। वहीं पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर के बाहर जमकर गोलीबारी हुई थी। इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई समूह ने जिम्मेदारी ली थी और एक बार फिर 'टाइगर 3' एक्टर को जान से मारने की धमकी दी थी।
सलमान खान की सुरक्षा को लेकर एक सीनियर अफसर ने कंफर्म किया है कि वह हाल में ही मिली धमकी के बाद सलमान खान की सुरक्षा की बारीकी से जांच करने वाले हैं। वह किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं। मुंबई पुलिस चेक करेगी कि कहीं एक्टर की सुरक्षा में किसी भी प्रकार को कोई कमी या फिर लूपहोल तो नहीं है।
सलमान खान को मिली है Y+ सिक्योरिटी
पिछले साल महाराष्ट्र सरकार की ओर से सलमान खान को Y+ कैटगरी की सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को धमकी भरा लेटर मिला था। फिर इसके बाद भी एक्टर को लगातार धमकियां दी जा रही थीं। मालूम हो, सलमान खान के साथ हर समय 11 जवान सुरक्षा के लिए खड़े रहते हैं।
गिप्पी ग्रेवाल के घर फायरिंग और सलमान को धमकी
बीते रविवार गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर फायरिंग हुई थी। घटना के कुछ घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने इसकी जिम्मेदारी ली थी और सिंगर से कहा था कि उन्हें अब उनका सलमान खान भाई भी नहीं बचा सकता है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…