Select Date:

'दुपहिया' की सक्सेस के बाद संभावना सेठ के घर आई चार पहिया, पति ने बुरे वक्त में साथ खड़ी बीवी का सपना किया पूरा

Updated on 09-04-2025 05:26 PM
एक्टर और कॉन्टेंट क्रिएटर अविनाश द्विवेदी की वेब सीरीज 'दुपहिया' को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस शो की सक्सेस के बाद अविनाश ने अपनी बीवी, एक्ट्रेस और यूट्यूबर संभावना सेठ को उनकी ड्रीम कार गिफ्ट में देकर दिल से किया वादा पूरा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसकी झलक दिखाई है।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई एक इमोशनल पोस्ट में Avinash Dwivedi ने लिखा, 'सोचा था अगर 'दुपहिया' दूर तक जाएगा तो घर में सपनों का चार पहिया आएगा।

संभावना की तारीफों के बांधे पुल

अविनाश ने बीवी के लिए तारीफ से भरा पोस्ट किया और बताया कि कैसे मुश्किल समय में संभावना ने उनका साथ दिया। उन्होंने लिखा, 'शुरू से ही आप मेरे साथ खड़ी रहीं। ना सिर्फ मेरी साथी के रूप में बल्कि मेरी ताकत, मेरी सबसे बड़ी सपोर्ट और हर तूफान में मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मुझे खुद पर संदेह था, तब भी आपने मुझ पर यकीन किया।'

'माता पिता का आशीर्वाद'

उन्होंने इस पल को उनके माता-पिता को समर्पित करते हुए कहा, 'यह पल सिर्फ हमारा नहीं है, बल्कि हमारे माता-पिता का आशीर्वाद है। हालांकि आज आपके माता-पिता हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन मुझे पता है कि वे ऊपर से मुस्कुरा रहे हैं, स्वर्ग से हमें आशीर्वाद दे रहे हैं और कोको और चेरी उनकी गोद में प्यार से बैठे हैं।'

'धन्यवाद कहने का छोटा सा तरीका'

अविनाश ने गिफ्ट में दी गई कार को 'सिर्फ एक कार से कहीं बढ़कर' बताया, जो कपल की जर्नी, बलिदान और जीत का सिंबल है। उन्होंने कहा, 'यह मेरी चट्टान, मेरी रीढ़ और मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद होने के लिए धन्यवाद कहने का एक छोटा सा तरीका है।'

'पांच साल सबकुछ झोंका, नहीं हुआ कुछ खास'

अविनाश ने मुंबई में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, 'जब मैं पहली बार मुंबई आया था, तो मेरा एक ही लक्ष्य था- एक्टर बनना। पांच साल तक मैंने अपना सबकुछ झोंक दिया... लेकिन कुछ खास नहीं हो रहा था।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
 21 July 2026
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान जो कुछ भी हुआ, उसे देख विशाल ददलानी भड़क गए हैं। पुलिस ने जिस तरह से प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, छात्रों को पीटा…
 21 July 2026
सिंगर अरिजीत सिंह ने कुछ महीने पहले प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने का ऐलान किया था, जिसने फैंस का दिल बुरी तरह तोड़ दिया था। साथ ही अरिजीत ने कहा…
 21 July 2026
अपनी फिल्म 'सतलज' को लेकर चर्चा बटोर रहे सिंगर दिलजीत दोसांज ने अब छात्रों के हक में आवाज उठाई है। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन और उसमें…
 21 July 2026
राखी सावंत के एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक अवस्थी याद हैं? राखी और अभिषेक ने 'नच बलिए 3' में अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था और फिर करीब तीन साल तक एक-दूसरे को…
Advt.