टमाटर के बाद अब प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर, बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को ठहराया जिम्मेदार
Updated on
31-10-2023 01:55 PM
जयपुर : राजस्थान में इन दिनों प्याज की कीमतें आसमान छू रही है। खुदरा बाजार में प्याज 90 रुपए किलो में बेचा जा रहा है। पिछले करीब 20 दिन से प्याज हर दिन 20 से 30 रुपए किलो महंगे हो रहे हैं। प्याज की बढ़ी कीमतों के लिए भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर का कहना है कि प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण महंगाई बढ़ती जा रही है। सरकार ने समय रहते प्याज के भंडारण की व्यवस्था नहीं की थी। इसी कारण प्याज की कमी हो गई और कीमतें तेजी से बढ़ गई है।
मानसून के दौरान ही देना चाहिए था ध्यान
अलका गुर्जर का कहना है कि हर साल मानसून के दौरान ही पता चल जाता है कि प्याज की पैदावार कैसी होने वाली है। अगर मानसून आने में थोड़ी देरी हो तो सरकार को समय रहते प्याज का भंडारण करना चाहिए था। ऐसा नहीं करने से प्याज की किल्लत होना तय है। राजस्थान सरकार ने भंडारण की कोई व्यवस्था नहीं की। अब प्याज की अचानक कमी होने से प्याज के भाव 90 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए। अलका गुर्जर का कहना है कि सरकार तो सिर्फ झूठी गारंटियां देने में व्यस्त रही और टमाटर के बाद अब प्याज आम आदमी की पहुंच से दूर हो गए।
सरकार ने नहीं की खरीद, किसानों को 3 रुपए किलो में बेचना पड़ा
बीजेपी की राष्ट्रीय सचिव अलका गुर्जर का कहना है कि सरकारी स्तर पर प्याज की खरीद नहीं किए जाने के कारण राज्य में किसानों का 3 रूपए प्रति किलो के भाव में अपने प्याज बेचने पर मजबूर होना पडा है। राज्य सरकार की जमाखोरी और अवैध भंडारण को बढ़ावा देने की नीति के चलते आम आदमी की थाली में सजने वाला प्याज गरीब से ही दूर हो गया है। कांग्रेस सरकार के आर्थिक कुप्रबन्धन के कारण ही महंगाई के क्षेत्र में राजस्थान पूरे देश में नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गया है। रिपोर्ट - रामस्वरूप लामरोड़
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…