Select Date:

टमाटर के बाद अब प्याज भी बेचेगी सरकार, दिल्ली में आज से बिक्री शुरू, जानिए क्या है भाव

Updated on 21-08-2023 12:52 PM
नई दिल्ली: प्याज की बढ़ती कीमत (Onion Price) के बीच सरकार सतर्क हो गई है और उसने इसके लिए एक के बाद एक कई कदम उठाए हैं। सरकार ने इस फाइनेंशियल ईयर के लिए प्याज के बफर स्टॉक की लिमिट तीन लाख टन से बढ़ाकर पांच लाख टन कर दी है। इससे एक दिन पहले ही सरकार ने प्याज के निर्यात पर 40 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दी थी। इतना ही नहीं सरकार ने 25 रुपये किलो के हिसाब से लोगों को प्याज उपलब्ध कराने का फैसला किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक देश में प्याज की रिटेल कीमत रविवार को 30 रुपये प्रति किलो पहुंच गई जो पिछले साल के मुकाबले 19 फीसदी ज्यादा है। दिल्ली में प्याज की रिटेल कीमत 37 रुपये पहुंच चुकी है जो पिछले साल इन दिनों 28 रुपये थी।

केंद्र सरकार का संस्थान NCCF (नैशनल कोऑपरेटिव कंस्यूमर फेडरेशन) ने सोमवार से 25 रुपये/किलो के रेट से इसे मुहैया कराएगा। फेडरेशन के एमडी अनीस जोसफ ने कहा कि शुरू में हम दिल्ली में प्याज की रिटेल बिक्री शुरू करेंगे। मोबाइल वैन और दो खुदरा दुकानों के जरिए प्याज बेची जाएगी। सोमवार को 10 मोबाइल वैन भेजी जाएंगी। बाद में धीरे-धीरे और क्षेत्रों में पहुंच बढ़ाएंगे। ओएनडीसी प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन प्याज भी बेची जाएगी। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने उम्मीद जताई कि बाजार में नई फसलों के आने के साथ अगले महीने से सब्जियों की कीमतें घटेंगी।

कब घटेगी कीमत

इस बीच प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाए जाने पर व्यापारियों ने खुशी जताई है। व्यापारियों के मुताबिक, इससे प्याज के बढ़ते रेट पर लगाम लगेगी और इसके दाम अब कम होंगे। आजादपुर सब्जी मंडी में राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश और गुजरात से प्याज की सप्लाई होती है। हर रोज 62 से 70 गाड़ियां आजादपुर मंडी में आती हैं। हर एक गाड़ी में 15 से 25 टन प्याज होती है। अनियन ट्रेडर्स असोसिएशन के प्रधान श्रीकांत मिश्रा ने बताया कि दूसरे राज्यों से आजादपुर मंडी में आने वाले प्याज के थोक दाम में बढ़ोतरी हुई है। आलम यह है कि मंडी में प्याज का थोक दाम 20 से 30 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। इसकी वजह से बाजार में प्याज 40 से 45 रुपये में बिक रहा है।

लेकिन सरकार की ओर से प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत शुल्क लगाने से देश में प्याज के बढ़ रहे दाम पर लगाम लगेगी। इसका असर सोमवार से मंडी और बाजार में दिखने लगेगा। श्रीकांत का कहना है कि बरसात में प्याज की ज्यादातर फसल बर्बाद हो गई है। इसकी वजह से रेट में उछाल आया है, लेकिन अब राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि ट्रेडर्स ने आशंका जताई है कि प्याज के एक्सपोर्ट पर 40 परसेंट ड्यूटी लगाने से इसके निर्यात में 50 फीसदी तक गिरावट आ सकती है। देश से करीब 90 फीसदी प्याज का निर्यात महाराष्ट्र से होता है। इसमें से भी 70 परसेंट प्याज नासिक से एक्सपोर्ट होता है। रविवार को कुछ किसानों ने इसके खिलाफ धरना दिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारत में फूड एंड बेवरेज (F&B) बिजनेस को काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि इस सेक्टर में करीब 90% ब्रांड दो साल के भीतर बंद…
 07 August 2026
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
 07 August 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
 07 August 2026
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…
 07 August 2026
नई दिल्ली: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच आज घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इस बीच देश के सबसे बड़े…
 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
Advt.