'उड़ जा काले कावा' के बाद 'Gadar 2' में एक और बड़ा सरप्राइज, 22 साल बाद नए अंदाज में दिखेंगी पुरानी यादें
Updated on
30-06-2023 08:43 PM
फिल्म 'गदर 2' बहुत जल्द रिलीज होनेवाली है। 22 साल बाद 'गदर' प्रेमी एक बार फिर से अपने चहेते सितारे को अगली फिल्म 'गदर 2' में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बुधवार को इस फिल्म 'गदर 2' का पहला गाना 'उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावा' रिलीज हुआ और लोगों के दिलों तक पहुंच बनाने में कामयाब भी नजर आया। लोगों ने इस गाने को भरपूर प्यार दिया है और उन्हें 22 साल बाद वाले तारा सिंह और सकीना का भी अंदाज खूब भा गया। अब फैन्स के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। कहा जा रहा है मेकर ऑडियंस के लिए इस फिल्म में एक और सरप्राइज लेकर आ रहे हैं, जिससे लोगों को 22 साल पुरानी यादों से जुड़ने का एक और मौका मिलने वाला है।
'गदर 2' के गाने 'उड़ जा काले कावा तेरे मुंह विच खंड पावा' की रिलीज के फौरन बाद इसके डायरेक्टर ने एक और बड़ी घोषणा कर डाली है। डायरेक्टर अनिल शर्मा ने बताया कि वे अपने ऑडियंस के लिए दूसरा गाना भी रीबूट कर रहे हैं और ये गाना है- मैं निकला गड्डी लेके। बता दें कि सनी देओल के इस गाने को पहली फिल्म में लोगों ने खूब पसंद किया था।
इस फिल्म के गाने को फोक सॉन्ग की तरह बजाया जाता है
एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में अनिल शर्मा ने कहा- अक्सर फिल्मों में फोक सॉन्ग (लोक गीत) रीक्रिएट किए जाते हैं, लेकिन इस केस में देश के कई हिस्सों मे एक फिल्मी गाने को ही फोक सॉन्ग की तरह बजाया जाता है।उन्होंने कहा कि राजस्थान में लोग इस गाने को हर गली-मोहल्ले में सुन सकते हैं। उनके मुताबिक, ये उत्तम सिंह और आनंद बख्शी के लिए ये बड़ा अचीवमेंट है। इस गाने को लेकर अपडेट देते हुए निर्देशक ने बताया कि इस फिल्म के लिए मिथुन (म्यूजिक डायरेक्टर) ने एक नया वर्जन क्रिएट किया है, जिसके साउंड और म्यूजिक काफी मॉडर्न और यंग हैं। फिल्ममेकर ने 'गदर 2' और इसके गाने को भरपूर प्यार देने के लिए लोगों को धन्यवाद भी कहा है।
11 अगस्त को रिलीज हो रही फिल्म
इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में हैं। फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होनेवाली है।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…