Select Date:

भोजपुरी फिल्म 'राजाराम' का टीजर देख बोले फैन्स- खेसारी लाल की सबसे बड़ी हिट होगी ये, रणबीर कपूर दे रहे टक्कर

Updated on 07-10-2024 12:25 PM
एक तरफ बॉलीवुड में इन दिनों रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर खूब चर्चा है। वहीं दूसरी तरफ भोजपुरी फिल्मी दुनिया में भी एक ऐसी ही फिल्म 'राजाराम' ने सुर्खियां बटोर रखी है। हालांकि, दोनों फिल्मों में लीड एक्टर भले भगवान राम की भूमिका में दिख रहे हों, लेकिन कहानी के मामले में दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। खेसारीलाल यादव की इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राजाराम' का टीजर आउट हो चुका है। रिलीज होते ही ये टीजर यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

जी हां, फिल्म 'राजाराम'का टीजर अभी जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है और सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। फिल्म में खेसारीलाल यादव का किरदार काफी अलग और चौंकाने वाला है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म के प्रड्यूसर पराग पाटिल और आर आर प्रिंस हैं, जिन्होंने ये दावा किया है कि 'राजाराम' भोजपुरी बॉक्स ऑफिस की सबसे अनोखी कॉन्सेप्ट वाली फिल्म होगी। फिलहाल इस फिल्म के टीजर से भी ऐसा ही लग रहा है।

'राजाराम' के टीजर पर 13 मिलियन से भी अधिक व्यूज


ये फिल्म पूरी तरह से धार्मिक नहीं है, लेकिन इस कहानी में भगवान राम के उच्च आदर्शों को दिखाया जा रहा है। फिल्म का टीजर 'सारेगामा हम भोजपुरी' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इसे अब तक 13 मिलियन से भी अधिक लोगों ने देख लिया है। इस फिल्म के टीजर में पहले खेसारी लाल यादव भगवान राम की भूमिका में दिख रहे हैं और अगले ही पल वो आजकल के आधुनिक अंदाज में पब और पार्टियां करते दिख रहे हैं। कई लोगों ने इस टीजर को देखकर अभी से कहना शुरू कर दिया है- ये अब तक की सबसे बड़ी भोजपुरी फिल्म और हिट होने जा रही है। वहीं कुछ लोगों ने खेसारी लाल यादव के लुक की तुलना रणबीर कपूर की फिल्म वाले लुक से की है।

खेसारी लाल बोले, मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो पहले कभी नहीं किया


फिल्म 'राजाराम' के टीजर को लेकर भोजपुरी मेगा स्टार खेसारीलाल यादव ने कहा, 'यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है, क्योंकि इसमें मैंने एक ऐसा किरदार निभाया है, जो पहले कभी नहीं किया। टीजर में जो देखा गया है, वह सिर्फ एक झलक है। पूरी फिल्म में दर्शकों को कई अप्रत्याशित मोड़ और भावनात्मक क्षण देखने को मिलेंगे। मुझे यकीन है कि यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगी।' उन्होंने आगे कहा कि, 'हमने फिल्म की कहानी और तकनीकी पक्ष पर खासा ध्यान दिया है, ताकि इसे दर्शकों तक एक नई और अनूठी शैली में पेश किया जा सके। मैं अपने फैंस का आभारी हूं, जो हमेशा मेरे काम को सराहते हैं और मुझे उम्मीद है कि 'राजाराम' भी उन्हें उतना ही पसंद आएगी, जितनी हमें इसे बनाने में मजा आया।'

ये फिल्म केवल भोजपुरिया दर्शकों के लिए नहीं


टीजर को लेकर निर्देशक पराग पाटिल ने कहा, 'यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए एक अनूठी पेशकश है। 'राजाराम' में हमने एक ऐसा कॉन्सेप्ट तैयार किया है, जो अब तक भोजपुरी सिनेमा में नहीं देखा गया। टीजर सिर्फ एक झलक है, असली सरप्राइज तो फिल्म में है। खेसारीलाल यादव के साथ काम करना हमेशा शानदार अनुभव रहता है और इस बार उनका किरदार दर्शकों को निश्चित रूप से चौंकाने वाला है।' उन्होंने आगे कहा, 'फिल्म की तकनीकी क्वॉलिटी, निर्देशन और कहानी पर हमने विशेष ध्यान दिया है, ताकि इसे न केवल भोजपुरिया दर्शकों बल्कि हर सिनेमा प्रेमी के लिए खास बनाया जा सके।'

ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान जल्द


फिल्म का ट्रेलर और रिलीज डेट का ऐलान जल्द ही किया जाएगा। आपको बता दें कि इस फिल्म में एक्टर राहुल शर्मा भी प्रमुख किरदार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव के साथ आर्य बब्बर, राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान,के के गोस्वामी,विनोद मिश्रा,संजय महानंद,सुबोध सेठ,वीणा पाण्डेय,निशा तिवारी,अमित शुक्ला, और संजय पांडे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

जल्द रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना


पोस्टर जारी करने के साथ साथ इस फ़िल्म के पहले गाने ,'चुम्मा चुम्मा' का प्रदर्शन किया चुका है। यह गाना 9 अक्टूबर को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल के साथ साथ सभी लीडिंग म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनी इस फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी और डी ओ पी आर आर प्रिंस हैं। गीतकार और संगीतकार कृष्णा बेदर्दी, शुभम सिंह और विनय विनायक हैं। एक्शन सोलिन मल्लेश और श्री श्रेष्ठ का है। कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी, रामजी लामिछाने, सूरज कटोच हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
 23 July 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी का मानना है कि कई बार बड़ी सफलता ही कलाकारों के लिए रुकावट बन जाती है। उनका कहना है कि जब कोई एक्टर लगातार हिट फिल्में…
 23 July 2026
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
 23 July 2026
बॉलीवुड के दिग्‍गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
 22 July 2026
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
 22 July 2026
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
 22 July 2026
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
 22 July 2026
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्‍क्र‍िप्‍ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतश‍िर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्‍ली में…
 22 July 2026
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…
Advt.