रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम आज, यहां देख सकते हैं मुकेश अंबानी की स्पीच
Updated on
28-08-2023 02:18 PM
नई दिल्ली: देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम (RIL AGM) आज हो रही है। यह कंपनी की 46वीं एजीएम है जो दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी। पिछले साल की तरह इस बार भी यह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित होगी। रिलायंस के एजीएम का निवेशकों के साथ-साथ बाजार को भी बेसब्री से इंतजार रहता है। इसकी वजह यह है कि कंपनी इसमें अहम घोषणाएं करती है जिसे मार्केट की आगे की दिशा-दशा तय होती है। रिलायंस के एजीएम की शुरुआत कंपनी के फाउंडर धीरूभाई अंबानी ने की थी। उनके जमाने में रिलायंस की एजीएम किसी रॉक कन्सर्ट की तरह स्टेडियम में होती थी। अब एजीएम को शेयरधारकों के साथ ही नहीं बल्कि पब्लिक के लिए भी ऑनलाइन और टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया जाता है।
स्टॉक मार्केट में जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग होने के बाद यह रिलायंस की पहली एजीएम है। कंपनी की लिस्टिंग 21 अगस्त को हुई थी। माना जा रहा है कि एजीएम में कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के बिजनस प्लान के बारे में बड़ी घोषणा कर सकता है। साथ ही वह टेलिकॉम और रिटेल बिजनस के आईपीओ के बारे में भी अपडेट दे सकते हैं। इसके अलावा कंपनी की उत्तराधिकार योजना पर भी बात हो सकती है। रिलायंस के शेयरहोल्डर्स की संख्या 36 लाख से ज्यादा है।
कहां देख सकते हैं
रिलायंस की 46वीं एजीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इस यहां क्लिक करके इसे लाइव देख सकते हैं। धीरूभाई अंबानी के दौर में रिलायंस की एजीएम रॉक कन्सर्ट की तरह स्टेडियम में होती थी। मुकेश अंबानी के दौर में भी रिलायंस की एजीएम की चमक जस के तस बरकरार है। लेकिन टेक्नोलॉजी के साथ इसमें कई बदलाव हो गए हैं। जियो 5G और जियो फाइबर जैसे प्रॉडक्ट्स इन्हीं एजीएम में लॉन्च किए गए हैं। अब एजीएम को शेयरधारकों के साथ ही नहीं बल्कि पब्लिक के लिए भी ऑनलाइन और टीवी पर ब्रॉडकास्ट किया जाता है।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…