Select Date:

भारत-नेपाल में बिजली खरीदने का हुआ समझौता तो जल उठा चीन, काठमांडू में चीनी राजदूत ने जमकर उगला जहर

Updated on 06-09-2023 02:35 PM
काठमांडू: नेपाल में चीन के राजदूत चेन सोंग सभी राजनयिक परंपराओं का उल्लंघन करते हुए दिखे। वुल्फ वॉरियर डिप्लोमेसी के जरिए उन्होंने सीधे तौर पर भारत और नेपाल के रिश्तों में खटास पैदा करने की कोशिश की। वह यहां एक देश के राजनयिक की तरह नहीं बल्कि नेता की तरह बात कर रहे थे। उन्होंने नेपाल के लिए चीन को एक बेहतर भागीदार के रूप में पेश किया। अपने देश की तारीफ वह करें, उससे कोई दिक्कत नहीं। लेकिन वह इस दौरान भारत की एक नकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश में लगे रहे। चेन काठमांडू के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। यह बातें उन्होंने तब कही, जब भारत ने नेपाल से 10 वर्षों में 10 हजार मेगावाट बिजली खरीदने का फैसला किया है।

इस दौरान नेपाल के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष देवराज घिमिरे भी शामिल थे। अपने भाषण के दौरान चेन ने नेपाल में भारत के प्रभाव के बारे में बात की। चेन ने भारत को एक बड़ा बाजार बताया, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने नेपाल को सावधानी से चलने की सलाह दी। चेन ने कहा, 'दुर्भाग्य से आपके पास भारत जैसा एक पड़ोसी है, क्योंकि भारत एक बड़ा बाजार है, बड़ी संभावनाएं है, जिनका आप दोहन कर सकते हैं। लेकिन साथ ही नेपाल और अन्य पड़ोसियों के प्रति भारत की नीति अनुकूल नही है और नेपाल के लिए इतनी फायदेमंद नहीं है।'

हमेशा भारत के करीब रहा नेपाल

नेपाल हमेशा से चीन की तुलना में भारत के करीब रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण भारत और नेपाल की राजनीति, सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक संबंध रहे हैं। चीन के राजदूत यह दिखाते हुए नजर आए कि भारत के साथ व्यापार करना उसके लिए फायदेमंद नहीं है। उन्होंने कहा, 'पिछले वित्तीय वर्ष में आपने भारत को 10 अरब रुपए की बिजली निर्यात की थी। आपने भारत से कितना आयात किया? मेरे नेपाली दोस्तों आपने भारत से 19 अरब नेपाली रुपए की बिजली का आयात किया। आपके बिजली व्यापार में घाटा हुआ और आपको लगता है कि इससे आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी?'

नेपाल में दखल बढ़ा रहा चीन

राजदूत चेन ने अपने भाषण में सलाह दी कि नेपाल को अपने कृषि क्षेत्र पर ध्यान देना चाहिए। पिछले कुछ दशकों से नेपाल में अपना वर्चस्व जमाने को लेकर चीन और भारत में होड़ मची है। नेपाल भारत के करीब है, जिसे देखते हुए चीन अपना दखल बढ़ाने लगा है। अपने भाषण में चेन ने चीन और नेपाल के बीच प्रतिस्पर्धा का जिक्र किया और कहा कि वह खुद नेपाल और चीन के बीच संबंधों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। हालांकि चेन यह सब बातें तब बोल रहे हैं, जब लगातार नेपाल में बड़े-बड़े अपराध में चीनी नागरिक पकड़े जा रहे हैं। उससे जुड़ी रिपोर्ट यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ईरान को मिसाइलों की सप्लाई कर रहा है और पाकिस्तान इसमें मदद कर रहा है ये बात उनके लिए 'हैरान करने वाला…
 30 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना ने कब्जे वाले कश्मीर की धरती खून से लाल कर दी है। असीम मुनीर के आदेश पर प्रदर्शनकारियों पर भयानक गोलीबारी की गई है। प्रदर्शन करने…
 30 July 2026
वॉशिंगटन: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की इस हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में उन्होंने ईरान के मामले में हर विकल्प खुला रखने यानी सैन्य…
 30 July 2026
वॉशिंटगन: दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से बने लगभग हर संवेदनशील रेडिएशन डिटेक्टर के लिए ऐसे स्टील का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले परमाणु परीक्षण से पहले डूबे जहाजों से…
Advt.