एडिन रोज़ ने रजत दलाल को कहा- जहर उगलने वाला 10 मुंह वाला नागिन, टाइम गॉड बनने के लिए जंग शुरू
Updated on
27-11-2024 05:34 PM
'बिग बॉस 18' के घर के अंदर 9वें हफ्ते का टाइम गॉड बनने की जबरदस्त जंग शुरू हो गई है। शो के प्रोमो में इसका मजेदार नजारा दिखा है जहां एडिन रजत को जमकर सुनाती दिख रही हैं। एडिन ने रज को 10 मुंह का नाग तक कह डाला है।
वहीं अब घर के अंदर एक बार फिर से 'टाइम गॉड' बनने की रेस शुरू हो गई है और सभी अपने-अपने मुखौटे से बाहर निकले हैं। हर दिन नए तमाशे का इंतजार करने वाले दर्शकों के लिए घरवाले इस बार अच्छा कलेश लेकर हाजिर हो रहे हैं। 'बिग बॉस 18' का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें रजत दलाल एडिन रोज़ को धोखा तो दे देते हैं, लेकिन उसके बाद बदले में वो जो कहती हैं वो कानों से खून निकालने के लिए काफी हैं।
ईशा सिंह, एडिन रोज़ और विवियन डिसेना इस रेस में शामिल
बिग बॉस 18 में टाइम गॉड बनने के लिए ईशा सिंह, एडिन रोज़ और विवियन डिसेना आपस में भिड़ रहे हैं। हमेशा की तरह इस रेस के विनर बनने के लिए उन्हें कुछ ऐसा करना होगा जो पूरे गेम को पलट सकता है। 'बिग बॉस' ने इन इस रेस के तीनों दावेदारों को मजेदार कार्य सौंपा जिसमें हर एक को किसी भरोसेमंद इंसान के कंधों पर बैठना होगा।एडिन ने रजत को कोसना शुरू किया
ईशा तुरंत अविनाश को चुनती है और एडीन रोज करणवीर मेहरा को। विवियन डिसेना ने जो किया वो हैरान करने वाला था, वो अपने सबसे बड़े दुश्मन रजत दलाल को चुनते हैं औप उनके कंधों पर बैठते हैं। अब एडिन जो रजत को अपना सपोर्ट समझ रही थीं, उन्हें लगता है कि उनको धोखा मिला। एडिन रजत को कोसना शुरू कर देती हैं।
'गलत वाइल्ड कार्ड समझ लिया तूने'
एडिन ने दिग्विजय राठी को छोड़ने के लिए रजत का मजाक उड़ाया। रजत ने कहा कि चूंकि दिग्विजय ने उनकी जगह कशिश कपूर को चुना, इसलिए वह अब राठी को सपोर्ट नहीं कर रहे हैं। इसके बाद एडिन ने रजत दलाल का मजाक उड़ाया और कहा, 'गलत वाइल्ड कार्ड समझ लिया तूने। टाइम गॉड बनूं या एलिमिनेट हूं, तेरे से नहीं बनूंगी मैं। जहर उगलने वाला 10 मुंह का नागिन।'
रजत ने भी एडिन को आड़े हाथों लिया और सुनाया
रजत ने भी एडिन को आड़े हाथों लेते हुए कहा, 'जितना मर्जी चिल्ला ले एडिन, तेरे जैसे और 10 ला के चिल्ला ले, फिर भी कुछ नहीं होगा।' एडिन ने उन पर तंज कसते हुए कहा, 'तेरे जैसे 10 और रजत दलाल ले के आ चल।'
कौन बनेगा 'टाइम गॉड'?
अब ये देखना मजेदार होगा कि 9वें हफ्ते का 'टाइम गॉड' कौन बन रहा है और किसका चलेगा इस घर पर राज। पिछले हफ्ते इस घर से एलिस कौशिक बेघर हो चुकी हैं।
NEET पेपर लीक मामले में जंतर-मंतर से शुरू हुए छात्रों के प्रदर्शन पर तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच राजकुमार राव भी उतरे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए…
नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर चल रहे स्टूडेंट्स के आंदोलन के सपोर्ट में जहां तमाम बॉलीवुड सितारे उतर आए हैं वहीं सोनू निगम के हालिया…
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने NEET-UG 2026 एग्जाम पेपर लीक पर मोदी सरकार को फिर से घेरा है। एक ताजा इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि जो खुद अनपढ़…
'गॉडजिला वर्सेस कॉन्ग' और 'गॉडजिला x कॉन्ग: द न्यू एम्पायर' में जिया का किरदार निभाकर तारीफें बटोरने वालीं मशहूर एक्ट्र्रेस केली हॉटल की मौत हो गई है। एक कार क्रैश…
जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों और कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन ने उस वक्त विकराल रूप ले लिया था, जब 'चलो संसद' मार्च के दौरान उन्हें रोकने की कोशिश में…
'तुझसे है राब्ता', 'दिल मिल गए' और 'बेपनाह' जैसे टीवी शोज में नजर आए एक्टर सेहबान अजीम हाल ही जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में शामिल…
प्रभास की 'आदिपुरुष' की स्क्रिप्ट और डायलॉग लिखने वाले गीतकार और कवि मनोज मुंतशिर एक बार फिर लोगों के निशाने पर आ गए हैं। बीते 20 जुलाई को दिल्ली में…
'करिश्मा का करिश्मा और 'सपना बाबुल का बिदाई' जैसे टीवी शोज में नजर आईं एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने कई बार अपनी पहली शादी और उसमें सहे अत्याचारों के बारे में…