Select Date:

रूस के सूनसान इलाके में पहुंचा अमेरिका जा रहा एयर इंडिया का विमान, जमीन पर सोने को मजबूर यात्री, बाइडन सरकार भी अलर्ट

Updated on 07-06-2023 07:07 PM
सैनफ्रांसिस्‍को: एयर इंडिया की सैन फ्रांसिस्‍को जाने वाली फ्लाइट की रूस में लैंडिंग ने भारत से अमेरिका तक हंगामा खड़ा कर दिया है। मंगलवार को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई173 को डायवर्ट कर रूस के मगदान में लैंड कराया गया। इमरजेंसी में हुई लैंडिंग पर अमेरिका अलर्ट है और उसका कहना है कि इस पूरे मामले पर वह नजर बनाए हुए है। मगर जो खबरें आ रही हैं उसके मुताबिक यात्रियों को इस वजह से खासी असुविधा का सामना करना पड़ा। उन्‍हें जमीन पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
एयर इंडिया के दावे गलत!
एयर इंडिया की तरफ से यह दावा किया गया था कि प्लेन की लैंडिंग के बाद यात्रियों को सभी तरह की सहायता प्रदान की जा रही है। प्रवक्‍ता की तरफ से कहा गया था कि जल्द से जल्द फ्लाइट को गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक सुविधा प्रदान की जाएगी। एयर इंडिया के मुताबिक फिलहाल विमान की जांच जारी है और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए भी खेद जताया गया था। मगर इन दावों की सच्‍चाई कुछ और ही है। एयर इंडिया के एक बयान के उलट ऐसा लगता है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बाद जो यात्री सैन फ्रांसिस्को जा रहे थे उन्‍हें रूस के मगदान शहर के किसी होटल में नहीं बल्कि शयन गृह में ठहराया गया।
जमीन पर सो रहे यात्री
एक महिला जिनके पति इस फ्लाइट में थे, उन्‍होंने ट्विटर पर आपबीती बयान की। उन्‍होंने लिखा,' मेरे पति भी फ्लाइट में हैं। उन्‍होंने मुझे बताया कि यह समय बुजुर्गों के लिए कितना मुश्किल है।' इसके साथ ही उन्‍होंने एक फोटो भी शेयर की है। कहा जा रहा है कि मगदान में एयर इंडिया बोइंग 777-200 के 232 यात्रियों और क्रू की क्षमता वाला होटल नहीं है। जबकि अमेरिकी अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रखे हुए हैं तो एयर इंडिया एक प्‍लेन को मगदान पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। मगदान एक सूनसान जगह है और विशेषज्ञों का कहना है कि यहां पर 200 से ज्‍यादा यात्रियों के लिए कोई सुविधा होना मुश्किल है।

अमेरिका रख रहा नजर
अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के रूस में आपात स्थिति में उतरने के बाद वह स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, 'हम अमेरिका आ रहे एक विमान के बारे में जानते हैं, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा। उस स्थिति पर हम करीब से नजर रख रहे हैं। मैं यह बताने में सक्षम नहीं हूं कि इस समय उड़ान में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे।' बताया जा रहा है कि विमान में एक अमेरिकी यात्री भी है मगर इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
 23 July 2026
सिना बंदरगाह पर समुद्री हवा में नमक ज्यादा इतिहास है। इटली के सिसिली का यह बंदरगाह सन 1185 में व्यापार के साथ ही सभ्यताओं का चौराहा भी माना जाता था।…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (PoK) पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से उबल रहा है। इलाके में पाकिस्तानी शासन के शोषण और दमन के खिलाफ बड़े पैमाने पर…
 23 July 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में मौलाना फजलुर रहमान के विरोध से घबराई पाकिस्तानी सेना भारत के दुश्मन आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से खुलेआम हाथ मिला रही है। हाल ही में राजधानी इस्लामाबाद में…
 23 July 2026
न्यूयॉर्क: सिंधु जल संधि पर दुनिया में ढिंढोरा पीटने वाले पाकिस्तान को भारत ने दुनिया के सबसे बड़े मंच संयुक्त राष्ट्र से दो टूक जवाब दिया है। यूएन में भारत…
Advt.