दिल्ली की तुलना में सस्ता होगा नोएडा के एयरपोर्ट से हवाई सफर, हर टिकट पर बचेंगे इतने रुपये, पूरी डिटेल
Updated on
26-10-2023 02:31 PM
नई दिल्ली: नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट से फ्लाइट का टिकट दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनैशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) की अपेक्षा काफी सस्ता होगा। बताया जा रहा है कि अधिकांश फ्लाइट के टिकटों पर 1000 से 1500 रुपये की बचत हो सकेगी। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि यूपी में एटीएफ वेट चार्ज केवल 1 प्रतिशत लगेगा जो कि दिल्ली में 25 प्रतिशत तक लगता है। यह चार्ज कम होने की वजह से जेवर में तैयार हो रहे एयरपोर्ट से हवाई सफर लोगों को सस्ता पड़ेगा। यमुना अथॉरिटी की ओर से पहले ही दावा किया गया है कि नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट से पहले ही दिन से 65 हवाई जहाज उड़ान भरेंगे।
तेजी से चल रहा काम
जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। दिवाली तक करीब एक हजार मजदूर और बढ़ाने की तैयारी है। दूसरी तरफ एयरपोर्ट से हाईस्पीड कनेक्टिविटी देने के विकल्पों पर भी लगातार मंथन चल रहा है। दिल्ली के आईजीआई से कनेक्टिविटी देने के लिए हाईस्पीड मेट्रो की डीपीआर होल्ड कर दी गई है।
मिलेगी इतनी छूट
अब RapidX (नमो भारत) से हाई स्पीड कनेक्टिविटी देने का विचार चल रहा है। नायल (नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के सीईओ अरुणवीर सिंह का कहना है कि दिल्ली स्थित आईजीआई से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी देना इसलिए भी बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि जेवर से फ्लाइट का टिकट सस्ता मिलेगा। एटीएफ वेट चार्ज यूपी में एक प्रतिशत है और दिल्ली में 25 प्रतिशत है जिसके चलते अधिकांश टिकटों पर 1000 से 1500 रुपये प्रति टिकट की छूट लोगों को मिल सकेगी।
ऐसे में तमाम यात्री ऐसे होंगे जो कि आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद आगे की यात्रा के लिए नोएडा इंटरनैशनल एयरपोर्ट आएंगे। इसका एक कारण तो टिकट सस्ता होना रहेगा और दूसरा कारण ज्यादा फ्लाइट की उपलब्धता रहेगी।
नई दिल्ली: लोन पर स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर है। अगर उन्होंने लोन की किस्त नहीं चुकाई तो उनके डिवाइस पूरी तरह लॉक किए जा…
मुंबई: स्वदेश में ही इंटीग्रेटेड सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम बना रही कंपनी आरआरपी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (RRP Electronics) की तरफ से बड़ी खबर आई है। कंपनी ने बताया है कि…
नई दिल्ली: कांवड़ यात्रा के दौरान गाजियाबाद और मेरठ के बीच सड़क यातायात प्रभावित होने का असर नमो भारत ट्रेन की यात्रियों की संख्या पर भी दिख रहा है। इस…
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को कहा कि मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) से बैंकों और फाइनैंशल टेक्नॉलजी कंपनियों को इंफ्रास्ट्रक्चर में ज्यादा निवेश करने में मदद मिलेगी…
नई दिल्ली: शेयर बाजार के नए क्लोजिंग ऑक्शन सिस्टम (CAS) ने ट्रेडर्स की नींद उड़ा दी है। आखिरी वक्त में कीमतों में होने वाले अचानक और बड़े बदलावों से निवेशकों…
नई दिल्ली: लोकसभा ने टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) बिल 2026 को हरी झंडी दे दी है। इससे सरकार को UPI ट्रांजैक्शंस पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) या चार्ज लगाने…