Select Date:

आज शाम आइरा खान की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी, 2500 मेहमानों को न्योता, शामिल होंगे शाहरुख, सलमान और अमिताभ

Updated on 13-01-2024 02:12 PM
आमिर खान की बेटी आइरा खान का 13 जनवरी को मुंबई में ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन है। आइरा ने सिलेब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज और फिर 8 जनवरी को उदयपुर में शादी की थी। अब मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 13 जनवरी को देर शाम शानदार रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। यहां हम आपको रिसेप्शन के वेडिंग वेन्यू से लेकर फूड मेन्यू और मेहमानों की डिटेल बता रहे हैं।

Ira Khan और Nupur Shikhare की शादी में तो सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त व रिश्तेदार ही शामिल हुए थे, लेकिन रिसेप्शन के लिए पूरे बॉलीवुड को न्योता दिया गया है। बताया जा रहा है कि आइरा के रिसेप्शन में शाहरुख खान, सलमान खान और अमिताभ बच्चन भी शामिल होंगे।

जियो वर्ल्ड सेंटर के बॉलरूम में आइरा खान का रिसेप्शन

आमिर खान ने बेटी के वेडिंग रिसेप्शन के लिए मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर के बॉलरूम को बुक किया है, जोकि तीसरे फ्लोर पर स्थित है। इसमें तीन हजार मेहमान आराम से आ सकते हैं। इस बॉलरूम का एरिया 32,280 स्क्वायर फीट है।

2500 मेहमानों को न्योता, ये स्टार्स होंगे शामिल

'इंडियाटुडे' की रिपोर्ट के मुताबिक, रिसेप्शन के लिए 2500 मेहमानों को न्योता भेजा गया है, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की हस्तियों के साथ-साथ मुकेश अंबानी और उनके पूरे परिवार का नाम शामिल है। आइरा खान और नूपुर शिखरे के रिसेप्शन में जो-जो सेलेब्स शामिल होंगे, उनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, सनी देओल, धर्मेंद्र, बॉबी देओल और आलिया भट्ट व रणबीर कपूर समेत पूरी भट्ट व कपूर फैमिली का नाम शामिल है।

आइरा के रिसेप्शन मेन्यू में क्या खास?

आइरा और नूपुर के रिसेप्शन में देश के 9 राज्यों की खास और लजीज डिशेज को शामिल किया गया है। मेहमानों की पसंद के हिसाब से भी मेन्यू को डिजाइन किया गया है। खाने में गुजराती डिशेज के अलावा लखनवी और महाराष्ट्रियन फूड भी शामिल होगा। आमिर ने मेहमानों से गुजारिश की है कि वो रिसेप्शन में आकर न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दें और कोई गिफ्ट न लेकर आएं।

ऐसे हुई थी आइरा और नूपुर शिखरे की रजिस्टर्ड मैरिज

आइरा और नूपुर शिखरे ने 3 जनवरी को रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान कुछ डॉक्युमेंट साइन किए थे, जिसके बाद दोनों हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए। इस मैरिज में आमिर खान के अलावा उनकी दोनों एक्स-वाइफ यानी किरण राव व रीना दत्ता के अलावा परिवार के अन्य कुछ लोग शामिल थे। इस शादी में नूपुर शिखरे किसी घोड़ी या कार में बैठकर नहीं, बल्कि शॉर्ट्स और बनियान में जॉगिंग करते हुए पहुंचे थे। इसके बाद 10 जनवरी को दोनों ने उदयपुर में शादी की। नूपुर शिखरे और आइरा की सगाई सितंबर 2022 में हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.